Bhool Chuk Maaf OTT: 15 दिन में ही ओटीटी पर दस्तक दे रही 'भूल चूक माफ', थिएटर मिस किया तो घर बैठे देखें, जानें कब और कहां

Published by : Divya Keshri Updated At : 06 Jun 2025 9:09 AM

विज्ञापन

Bhool Chuk Maaf OTT Release date

Bhool Chuk Maaf OTT: राजकुमार राव और वामिका गब्बी स्टारर 'भूल चूक माफ' अब ओटीटी पर आ रही है. इसकी घोषणा मेकर्स ने एक पोस्ट के जरिए कर दिया है. अगर आप इसे सिनेमाघरों में किसी वजह से नहीं देख पाए है तो इसे ओटीटी पर घर बैठे देख सकते हैं. आइए आपको बताते हैं कि किस ओटीटी पर ये स्ट्रीम होगी.

विज्ञापन

Bhool Chuk Maaf OTT: राजकुमार राव- वामिका गब्बी स्टारर ‘भूल चूक माफ’ 23 मई को रिलीज हुई थी और अब ये ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. फिल्म का निर्देशन करण शर्मा ने किया है और मैडॉक फिल्म्स ने इसका प्रोडक्शन किया है. बनारस की गलियों में सेट इसकी कहानी टाइम लूप पर बनी है, जिसमें राजकमार के किरदार की जिंदगी में एक ही दिन बार-बार आता है. हालांकि फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में चल रही है. इसके बीच ही मेकर्स ने इसके ओटीटी रिलीज को लेकर घोषणा कर दी.

इस दिन से ओटीटी पर स्ट्रीम होगी भूल चूक माफ

प्राइम वीडियो ने ‘भूल चुक माफ’ की एक्सक्लूसिव ग्लोबल स्ट्रीमिंग प्रीमियर की घोषणा की. मूवी में राजकुमार राव- वामिका गब्बी के अलावा धनश्री वर्मा, संजय मिश्रा और रघुवीर यादव भी हैं. ये फिल्म 6 जून से यानी आज से केवल प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने जा रही है. प्राइम वीडियो ने इसके बारे में बताते हुए अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, भूल चुक माफ प्राइम पर. भूलना मत देखना. पोस्ट पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, मस्त है मूवी. प्लीज हर कोई टाइम लेकर ये फिल्म देखें. एक यूजर ने लिखा, वाह मजा आएगा.

करण शर्मा ने कही ये बात

निर्देशक और लेखक करण शर्मा ने कहा कि भूल चुक माफ हमारी तरफ से प्यार, विश्वास और दूसरी उम्मीदों का दिल से जश्न है. इस फिल्म की खास बात ये है कि ये दोनों ही अंदाज में मजेदार और दिल से जुड़ी हुई है. इसमें वो बात दिखाई गई है जो हर किसी के दिल को छू जाती है, किसी वादे को भूल जाने के असर और उसके नतीजे. वहीं, फिल्म के कलेक्शन के बारे में बात करें तो 14 दिनों में मूवी ने अबतक 66.77 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है.

यह भी पढ़ें– Thug Life Cast Fees: कमल हासन की फिल्म में कौन ले रहा सबसे ज्यादा फीस? तृषा कृष्णन के हिस्से में आई सिर्फ इतनी रकम

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola