Bhool Chuk Maaf Lifetime Collection: 50 करोड़ के बजट में बनी ‘भूल चूक माफ’ फ्लॉप हुई या हिट? 23वें दिन कितना रहा कलेक्शन

Bhool Chuk Maaf Lifetime Collection
Bhool Chuk Maaf Lifetime Collection: फिल्म ‘भूल चूक माफ’ ने 23 मई को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी. राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म ने यूनिक स्टोरी और हल्की-फुल्की कॉमेडी के चलते मूवी ने युवाओं का दिल जीत लिया. आइए जानते हैं इसका लाइफटाइम कलेक्शन.
Bhool Chuk Maaf Lifetime Collection: राजकुमार राव और वामिका गब्बी की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘भूल चूक माफ’ रिलीज के साथ ही अपनी यूनिक स्टोरी की वजह से चर्चा में आ गई थी. मूवी 23 मई 2025 को थिएटर्स में रिलीज हुई थी और अब ये ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी आ चुकी है. फिल्म ने शुरुआती दिनों में ही शानदार प्रदर्शन किया और बॉक्स ऑफिस पर अच्छी पकड़ बनाई. मजेदार कहानी और लाइट ह्यूमर के कारण मूवी ने युवाओं को अपनी ओर खींचा. हालांकि फिल्म की कमाई अब बहुत कम हो गई है. आइए आपको बताते हैं मूवी का लाइफटाइम कलेक्शन.
भूल चूक माफ का लाइफटाइम कलेक्शन
फिल्म ‘भूल चूक माफ’ का बजट 50 करोड़ रुपये है और अभी तक इसने कुछ ही दिनों में अपना लागत निकाल लिया था. फिल्म के ओटीटी रिलीज के बाद तो इसकी कमाई में और ज्यादा गिरावट आ गई. कछुए की स्पीड में फिल्म धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है. Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, मूवी ने 23 दिन में करीब 70.91 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. जबकि दुनियाभर में मूवी ने 86.6 करोड़ का बिजनेस किया है.
भूल चूक माफ की कमाई यहां जानें
- Bhool Chuk Maaf Day 1- 7 करोड़ रुपये
- Bhool Chuk Maaf Day 2- 9 करोड़ रुपये
- Bhool Chuk Maaf Day 3- 11.25 करोड़ रुपये
- Bhool Chuk Maaf Day 4- 4.52 करोड़ रुपये
- Bhool Chuk Maaf Day 5- 4.79 करोड़ रुपये
- Bhool Chuk Maaf Day 6- 3.25 करोड़ रुपये
- Bhool Chuk Maaf Day 7- 3.38 करोड़ रुपये
- Bhool Chuk Maaf Day 8- 3.24 करोड़ रुपये
- Bhool Chuk Maaf Day 9- 5.25 करोड़ रुपये
- Bhool Chuk Maaf Day 10- 6.35 करोड़ रुपये
- Bhool Chuk Maaf Day 11- 2.2 करोड़ रुपये
- Bhool Chuk Maaf Day 12- 2.2 करोड़ रुपये
- Bhool Chuk Maaf Day 13- 1.75 करोड़ रुपये
- Bhool Chuk Maaf Day 14- 1.67 करोड़ रुपये
- Bhool Chuk Maaf Day 15- 0.01 करोड़ रुपये
- Bhool Chuk Maaf Day 16- 0.95 करोड़ रुपये
- Bhool Chuk Maaf Day 17- 1.2 करोड़ रुपये
- Bhool Chuk Maaf Day 18- 0.39 करोड़ रुपये
- Bhool Chuk Maaf Day 19- 0.45करोड़ रुपये
- Bhool Chuk Maaf Day 20- 0.32 करोड़ रुपये
- Bhool Chuk Maaf Day 21- 0.28 करोड़ रुपये
- Bhool Chuk Maaf Day 22- 0.1 करोड़ रुपये
- Bhool Chuk Maaf Day 23- 0.05 करोड़ रुपये
कुल कमाई- 70.91 करोड़ रुपये
यह भी पढ़ें– Laughter Chefs Season 2: फिनाले एपिसोड से पहले इस स्टार की होगी एंट्री, मेकर्स लगाएंगे शो में नया तड़का
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










