ePaper

Bhool Chuk Maaf Box Office Day 17: 'हाउसफुल 5' की सुनामी में डूबी 'भूल चूक माफ', बुरी तरह लड़खड़ाई कमाई, जानें टोटल कलेक्शन

Updated at : 08 Jun 2025 12:49 PM (IST)
विज्ञापन
Housefull 5 vs Bhool Chuk Maaf

Housefull 5 vs Bhool Chuk Maaf

Bhool Chuk Maaf Box Office Day 17: फिल्म 'भूल चूक माफ' का जादू अब बॉक्स ऑफिस पर थमता दिख रहा है. टिकट खिड़की पर लोगों की भीड़ अब कम हो गई है. मूवी में राजकुमार राव और वामिका गब्बी हैं. मूवी के17वें दिन का कलेक्शन आपको बताते हैं.

विज्ञापन

Bhool Chuk Maaf Box Office Day 17: राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म ‘भूल चूक माफ’ का शुरुआती दिनों में बॉक्स ऑफिस पर खूब जादू चला. फिल्म 23 मई 2025 को थिएटर्स में रिलीज हुई थी और उसके बाद ही दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई थी. फिल्म का यूनिक कॉन्सेप्ट दर्शकों को खूब भाया और मूवी ने तगड़ी कमाई भी की. अब फिल्म की कमाई थम सी गई है और करोड़ों से आकर लाखों में सिमट गई है. दूसरी तरफ हाउसफुल 5 के रिलीज का भी असर भूल चूक माफ की कमाई पर दिख रहा है. चलिए आपको 17वें दिन का आंकड़ा बताते हैं.

17वें दिन भूल चूक माफ की कमाई थमी

sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, भूल चूक माफ ने 17वें दिन अभी तक 0.13 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. मूवी की कमाई अब लाखों में आ गई है और इससे ज्यादा बढ़ नहीं रही. नेट कलेक्शन मूवी का अब 68.19 करोड़ रुपये हो गया है. हाउसफुल 5 के सामने राजकुमार राव की फिल्म टिक नहीं पा रही.

भूल चुक माफ ने अब तक कितना कमा लिया?

  • Bhool Chuk Maaf Day 1- 7 करोड़ रुपये
  • Bhool Chuk Maaf Day 2- 9 करोड़ रुपये
  • Bhool Chuk Maaf Day 3- 11.25 करोड़ रुपये
  • Bhool Chuk Maaf Day 4- 4.52 करोड़ रुपये
  • Bhool Chuk Maaf Day 5- 4.79 करोड़ रुपये
  • Bhool Chuk Maaf Day 6- 3.25 करोड़ रुपये
  • Bhool Chuk Maaf Day 7- 3.38 करोड़ रुपये
  • Bhool Chuk Maaf Day 8- 3.24 करोड़ रुपये
  • Bhool Chuk Maaf Day 9- 5.25 करोड़ रुपये
  • Bhool Chuk Maaf Day 10- 6.35 करोड़ रुपये
  • Bhool Chuk Maaf Day 11- 2.2 करोड़ रुपये
  • Bhool Chuk Maaf Day 12- 2.2 करोड़ रुपये
  • Bhool Chuk Maaf Day 13- 1.75 करोड़ रुपये
  • Bhool Chuk Maaf Day 14- 1.67 करोड़ रुपये
  • Bhool Chuk Maaf Day 15- 0.01 करोड़ रुपये
  • Bhool Chuk Maaf Day 16- 0.95 करोड़ रुपये
  • Bhool Chuk Maaf Day 17-1.20 करोड़ रुपये

टोटल कलेक्शन- 69.20 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें– Thug Life Cast Fees: कमल हासन की फिल्म में कौन ले रहा सबसे ज्यादा फीस? तृषा कृष्णन के हिस्से में आई सिर्फ इतनी रकम

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola