Bhool Chuk Maaf Box Office Day 15: हाउसफुल 5 की आंधी में उड़ गई भूल चूक माफ, गिरा कलेक्शन, जानें टोटल कलेक्शन
Published by : Divya Keshri Updated At : 06 Jun 2025 9:17 AM
Bhool Chuk Maaf Box Office Day 15
Bhool Chuk Maaf Box Office Day 15: फिल्म भूल चूक माफ का क्रेज अब सिनेमाघरों में थम गया है. फिल्म 23 मई को थिएटर्स में रिलीज हुई थी और इसमें राजकुमार राव और वामिका गब्बी की जोड़ी दिखी थी. फिल्म ने शुरुआती दिनों में दर्शकों का ध्यान अपनी और खींचा था. चलिए आपको 15वें दिन का कलेक्शन बताते हैं.
Bhool Chuk Maaf Box Office Day 15: राजकुमार राव की फिल्म भूल चूक माफ ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया. फिल्म 23 मई, 2025 को थिएटर्स में रिलीज हुई थी और अब इसे रिलीज हुए 15 दिन हो चुके हैं. फिल्म में राजकुमार का कॉमेडी अंदाज दर्शकों को खूब भाया. फैंस ने टाइम लूप के कॉन्सेप्ट को भी पसंद किया. मूवी में वामिका गब्बी, राजकुमार की लेडी लव बनी है. अब फिल्म की रफ्तार थोड़ी धीमी हो गई है, खासकर हाउसफुल 5 की रिलीज की वजह से. चलिए नजर डालते हैं 15वें दिन मूवी ने कितना कलेक्शन किया.
भूल चूक माफ ने 15वें दिन नहीं की कोई खास कमाई
sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, भूल चूक माफ का बॉक्स ऑफिस पर अब क्रेज कम हो गया है. फिल्म की कमाई हर गुजरते दिन के साथ कम होती जा रही है. 15वें दिन मूवी ने सिर्फ 0.01 करोड़ रुपये की कमाई की है. मूवी का नेट कलेक्शन 66.78 करोड़ रुपये हो गया है. हालांकि राजकुमार ने अपनी ही मूवी विक्की विद्या का वो वाला वीडियो, श्रीकांत का रिकॉर्ड तोड़ डाला है. साथ ही स्त्री और स्त्री 2 के कलेक्शन को भूल चुक माफ छू भी नहीं पाई.
जानें किस दिन कितने करोड़ की कमाई की भूल चुक माफ ने
- Bhool Chuk Maaf Collection Day 1- 7 करोड़ रुपये
- Bhool Chuk Maaf Collection Day 2- 9 करोड़ रुपये
- Bhool Chuk Maaf Collection Day 3- 11.25 करोड़ रुपये
- Bhool Chuk Maaf Collection Day 4- 4.52 करोड़ रुपये
- Bhool Chuk Maaf Collection Day 5- 4.79 करोड़ रुपये
- Bhool Chuk Maaf Collection Day 6- 3.25 करोड़ रुपये
- Bhool Chuk Maaf Collection Day 7- 3.38 करोड़ रुपये
- Bhool Chuk Maaf Collection Day 8- 3.24 करोड़ रुपये
- Bhool Chuk Maaf Collection Day 9- 5.25 करोड़ रुपये
- Bhool Chuk Maaf Collection Day 10- 6.35 करोड़ रुपये
- Bhool Chuk Maaf Collection Day 11- 2.2 करोड़ रुपये
- Bhool Chuk Maaf Collection Day 12- 2.2 करोड़ रुपये
- Bhool Chuk Maaf Collection Day 13- 1.75 करोड़ रुपये
- Bhool Chuk Maaf Collection Day 14- 1.67 करोड़ रुपये
- Bhool Chuk Maaf Collection Day 15- 0.01 करोड़ रुपये
भूल चूक माफ का टोटल कलेक्शन- 66.78 करोड़ रुपये
यह भी पढ़ें– Thug Life Cast Fees: कमल हासन की फिल्म में कौन ले रहा सबसे ज्यादा फीस? तृषा कृष्णन के हिस्से में आई सिर्फ इतनी रकम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










