Bhool Chuk Maaf Box Office Day 14: राजकुमार राव की फिल्म हिट या फ्लॉप, हाउसफुल 5 लगाएगा फुलस्टाप, जानें टोटल कलेक्शन
Published by : Ashish Lata Updated At : 05 Jun 2025 6:39 PM
Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 14
Bhool Chuk Maaf Box Office Day 14: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और वामिका गब्बी स्टारर भूल चूक माफ 23 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली. आइये जानते हैं 14वें दिन मूवी हिट हुई या फ्लॉप.
Bhool Chuk Maaf Box Office Day 14: भूल चूक माफ 23 मई, 2025 को सिनेमाघरों में एक सरप्राइज पैकेज के रूप में आई. अपनी बड़ी रिलीज के बाद से ही इसने स्क्रीन पर दबदबा बनाए रखा है और कई रिकॉर्ड तोड़ते हुए राजकुमार राव की अब तक की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई. हालांकि, अब मिड-वीक ब्लूज और आने वाली हाउसफुल 5 तूफान के कारण इसकी कमाई धीमी हो रही है. आइये जानते हैं 14वें दिन इसने कितनी कमाई की.
भूल चूक माफ ने कमाए इतने करोड़
sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक भूल चूक माफ ने 14वें दिन यानी गुरुवार को 1 करोड़ के लगभग की कमाई की है. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 66.09 करोड़ हो गया. मूवी ने विक्की विद्या का वो वाला वीडियो, श्रीकांत जैसी मूवीज के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. हालांकि स्त्री और स्त्री 2 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को तोड़ने में कॉमेडी ड्रामा असफल रही.
भूल चुक माफ का नेट कलेक्शन
Bhool Chuk Maaf Collection Day 1- 7 करोड़ रुपये
Bhool Chuk Maaf Collection Day 2- 9 करोड़ रुपये
Bhool Chuk Maaf Collection Day 3- 11.25 करोड़ रुपये
Bhool Chuk Maaf Collection Day 4- 4.52 करोड़ रुपये
Bhool Chuk Maaf Collection Day 5- 4.79 करोड़ रुपये
Bhool Chuk Maaf Collection Day 6- 3.25 करोड़ रुपये
Bhool Chuk Maaf Collection Day 7- 3.38 करोड़ रुपये
Bhool Chuk Maaf Collection Day 8- 3.24 करोड़ रुपये
Bhool Chuk Maaf Collection Day 9- 5.25 करोड़ रुपये
Bhool Chuk Maaf Collection Day 10- 6.35 करोड़ रुपये
Bhool Chuk Maaf Collection Day 11- 2.2 करोड़ रुपये
Bhool Chuk Maaf Collection Day 12- 2.2 करोड़ रुपये
Bhool Chuk Maaf Collection Day 13- 1.75 करोड़ रुपये
Bhool Chuk Maaf Collection Day 14- 1 करोड़ रुपये
भूल चुक माफ का टोटल कलेक्शन- 66.09 करोड़ रुपये
क्या है भूल चूक माफ की कहानी
बनारस शहर पर आधारित, ‘भूल चूक माफ’ राजकुमार राव की ओर से अभिनीत रंजन की कहानी है. वामिका गब्बी की ओर से अभिनीत तितली से बेहद प्यार करता है और उससे जल्द से जल्द शादी करना चाहता है. हालांकि, ऐसा करने के लिए उसे पहले सरकारी नौकरी हासिल करनी थी. रंजन की जिंदगी में एक अप्रत्याशित मोड़ तब आता है, जब वह भगवान शिव से किए गए वादे को निभाने में विफल हो जाता है, जिससे वह एक टाइम लूप में जाकर फंस जाता है.
यह भी पढ़ें- Housefull 5 Review: अक्षय कुमार की फिल्म का फर्स्ट रिव्यू आया सामने, टिकट बुक करने से पहले जानें पास हुई या फेल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










