Bhool Chuk Maaf Box Office Collection: भूल चूक माफ 21वें दिन हिट हुई या फ्लॉप? कमाई से चुकाया पूरा खर्च, जानें टोटल कलेक्शन
Published by : Divya Keshri Updated At : 12 Jun 2025 10:27 AM
Bhool Chuk Maaf Verdict Hit or Flop
Bhool Chuk Maaf Box Office Collection: फिल्म भूल चूक माफ का जादू अब बॉक्स ऑफिस पर खत्म हो गया है. राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म की कमाई भी कम हो गई. चलिए आपको 21वें दिन का आंकड़ा बताते हैं और कुल कमाई कितनी मूवी ने कर ली, इसकी जानकारी भी देते हैं.
Bhool Chuk Maaf Box Office Collection: राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म भूल चूक माफ की टाइम लूप की कहानी दर्शकों को पसंद आई. फिल्म 23 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसने अच्छी कमाई बॉक्स ऑफिस पर की. इसने रेड 2 को पीछे छोड़ते हुए ऑडियंस की पहली पसंद बनकर उभरी. हालांकि ज्यादा दिन तक फिल्म अपनी कमाई की स्पीड को बरकरार नहीं रख पाई. अब फिल्म की कमाई लाखों में सिमट गई है. आइए आपको फिल्म के 21वें दिन का कलेक्शन बताते हैं.
अब कितना हुआ भूल चूक माफ का कलेक्शन
फिल्म हाउसफुल 5 के आने से भूल चूक माफ का जादू बॉक्स ऑफिस पर फीका पड़ गया. sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, 21वें दिन मूवी ने 0.01 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. 70.37 करोड़ रुपये फिल्म का नेट कलेक्शन है. शाम तक नंबर्स में थोड़ा फेर बदल आ सकता है. फिल्म का बजट 50 करोड़ रुपये और फिल्म बजट का लागत निकालने में सफल रही.
जानें भूल चूक माफ का बॉक्स ऑफिस पर क्या है हाल?
- Bhool Chuk Maaf Day 1- 7 करोड़ रुपये
- Bhool Chuk Maaf Day 2- 9 करोड़ रुपये
- Bhool Chuk Maaf Day 3- 11.25 करोड़ रुपये
- Bhool Chuk Maaf Day 4- 4.52 करोड़ रुपये
- Bhool Chuk Maaf Day 5- 4.79 करोड़ रुपये
- Bhool Chuk Maaf Day 6- 3.25 करोड़ रुपये
- Bhool Chuk Maaf Day 7- 3.38 करोड़ रुपये
- Bhool Chuk Maaf Day 8- 3.24 करोड़ रुपये
- Bhool Chuk Maaf Day 9- 5.25 करोड़ रुपये
- Bhool Chuk Maaf Day 10- 6.35 करोड़ रुपये
- Bhool Chuk Maaf Day 11- 2.2 करोड़ रुपये
- Bhool Chuk Maaf Day 12- 2.2 करोड़ रुपये
- Bhool Chuk Maaf Day 13- 1.75 करोड़ रुपये
- Bhool Chuk Maaf Day 14- 1.67 करोड़ रुपये
- Bhool Chuk Maaf Day 15- 0.01 करोड़ रुपये
- Bhool Chuk Maaf Day 16- 0.95 करोड़ रुपये
- Bhool Chuk Maaf Day 17- 1.2 करोड़ रुपये
- Bhool Chuk Maaf Day 18- 0.39 करोड़ रुपये
- Bhool Chuk Maaf Day 19- 0.45करोड़ रुपये
- Bhool Chuk Maaf Day 20- 0.32 करोड़ रुपये
- Bhool Chuk Maaf Day 21- 0.40 करोड़ रुपये
कुल कमाई- 70.36 करोड़ रुपये
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










