Bhediya Box Office Prediction: दृश्यम 2 के आगे क्या होगा भेड़िया का हाल? जानें पहले दिन कितना कमाएगी फिल्म

Published by : Divya Keshri Updated At : 25 Nov 2022 7:56 AM

विज्ञापन

वरुण धवन और कृति सनेन स्टारर 'भेड़िया' कल सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. फिल्म में एक्टर इस बार दर्शकों को नये अंदाज में दिखेंगे. चलिए आपको बताते है पहले दिन मूवी कितना कमाएगी.

विज्ञापन

Bhediya box office prediction: कृति सेनन और वरुण धवन की फिल्म ‘भेड़िया’ को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज है. ये फिल्म कल यानी 25 नवंबर को रिलीज हो रही है. वरुण और कृति लगातार फिल्म को प्रमोट कर रहे है. वहीं, इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर दृश्यम 2 छाई हुई है. ऐसे में वरुण की मूवी ओपनिंग डे पर कितना कमाई कर सकती है, ये आपको बताते है.

Bhediya advance booking

हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भेड़िया’ करीब 2 घंटे 36 मिनट की मूवी है. अमर कौशिक द्वारा निर्देशित इस फिल्म में वरुण एक नये लुक में नजर आएंगे. मूवी हिन्दी के साथ-साथ तमिल और तेलुगु में रिलीज हो रही है. फिल्म के लिए एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और पिंकविला की एक रिपोर्ट की मानें तो गुरुवार सुबह 10 बजे तक पीवीआर, आईनॉक्स और सिनेपोलिस- में लगभग 15,000 टिकट बिके है और 35,000 रेंज के अंतिम आंकड़े की ओर अग्रसर है.

Bhediya box office Prediction

फिल्म ‘भेड़िया’ की टक्कर अजय देवगन-तब्बू की मूवी दृश्यम 2 से है. दृश्यम 2 अभी भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वरुण धवन की मूवी ओपनिंग डे पर 8-9 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है. हालांकि फिल्म को टिकट खिड़की पर अपनी पकड़ बनानी है तो इसे इससे ज्यादा कमाई करनी होगी.

Also Read: Drishyam 2 BO Collection Day 6: दृश्यम 2 का जलवा बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई, जानें टोटल कलेक्शन
Bhediya review

कृति सेनन और वरुण धवन की फिल्म ‘भेड़िया’ का बजट लगभग 60 करोड़ है और ये घरेलू मार्केट में 2500-3000 स्क्रीन पर रिलीज हो रही है. वहीं, ट्विटर पर उमेर संधू ने मूवी का रिव्यू लिखा है, भेड़िया कॉमेडी और हॉरर का एक अनूठा मिश्रण है जो आपको पूरी तरह से प्रभावित करता है. बॉक्स ऑफिस पर इस एंटरटेनर के पास निश्चित रूप से दर्शकों को गुदगुदाने का मौका है. दर्शकों को ये एक रोलर कोस्टर अनुभव देगी. इम्प्रेसिव.


वरुण धवन की आने वाली फिल्म

कुछ दिन पहले बुर्ज खलीफा पर मूवी का ट्रेलर दिखाया गया था. इसका वीडियो वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था. ट्रेलर की स्क्रीनिंग बुर्ज खलीफा पर कई लोगों ने देखा था. फिल्मों की बात करें तो उनके पास नितेश तिवारी की बावल है. इसमें उनके साथ जाह्नवी कपूर है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola