Bharat Bhhagya Viddhaata Collection: ‘बाय वन गेट वन’ ऑफर भी नहीं बचा पाया कंगना की फिल्म, कलेक्शन जान चौंक जाएंगे
कंगना रनौत, फोटो- इंस्टाग्राम
Bharat Bhhagya Viddhaata Collection: फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ को रिलीज के बाद दर्शकों से उम्मीद के मुताबिक प्रतिक्रिया नहीं मिल रही है. वीकेंड पर टिकट ऑफर देने के बावजूद फिल्म की ऑक्यूपेंसी कमजोर रही.
Bharat Bhhagya Viddhaata Collection: कंगना रनौत की नई फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रही है. रिलीज के दूसरे दिन फिल्म की कमाई में हल्का सुधार जरूर देखने को मिला, लेकिन इसके बावजूद आंकड़े निराशाजनक बने हुए हैं. दो दिनों में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन सिर्फ 2.45 करोड़ तक पहुंच पाया है. शनिवार को दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने के लिए मेकर्स ने खास ऑफर भी पेश किया, लेकिन इसका फायदा फिल्म को ज्यादा मिलता नजर नहीं आया.
दूसरे दिन कमाई में आई मामूली बढ़त
Sacnilk के अनुसार, ‘भारत भाग्य विधाता’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 1 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था. वहीं दूसरे दिन शनिवार को फिल्म की कमाई बढ़कर 1.45 करोड़ पहुंच गई. इस तरह दो दिनों में फिल्म का कुल भारत नेट कलेक्शन करीब 2.45 करोड़ हो गया है. हालांकि फिल्म की स्क्रीनिंग देशभर में 2,000 से ज्यादा शोज में की गई, लेकिन थिएटरों में दर्शकों की संख्या उम्मीद से काफी कम रही.
कंगना की पिछली फिल्मों से भी पीछे रही शुरुआत
कंगना रनौत की हालिया फिल्मों की बात करें तो ‘इमरजेंसी’ ने पहले दिन 2.50 करोड़ की कमाई की थी, जबकि ‘तेजस’ का ओपनिंग डे कलेक्शन 1.25 करोड़ रहा था. इसके मुकाबले ‘भारत भाग्य विधाता’ ने पहले दिन सिर्फ 1 करोड़ की कमाई की, जो कंगना की हालिया फिल्मों में सबसे कमजोर शुरुआत मानी जा रही है.
बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर
कंगना रनौत की फिल्म को रिलीज के साथ ही कई अन्य फिल्मों से मुकाबला करना पड़ रहा है. इनमें दिलजीत दोसांझ की ‘मैं वापस आऊंगा’, मनोज बाजपेयी की ‘गवर्नर’ और विक्रम भट्ट की ‘हॉन्टेड 3डी: इकोज़ ऑफ द पास्ट’ शामिल हैं. ओपनिंग डे पर ‘हॉन्टेड 3डी: इकोज ऑफ द पास्ट’ सबसे मजबूत प्रदर्शन करने वाली फिल्म साबित हुई, जबकि ‘मैं वापस आऊंगा’ भी कमाई के मामले में ‘भारत भाग्य विधाता’ से आगे रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए