बॉबी देओल की ‘बंदर’ का निकला दम, मंडे टेस्ट में हुआ बुरा हाल

Updated:
विज्ञापन

Bandar Movie Box Office Collection Day 4

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bandar Box Office Collection: अनुराग कश्यप की फिल्म ‘बंदर’ को शानदार रिव्यू मिलने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करना पड़ रहा है. बॉबी देओल स्टारर इस फिल्म ने चौथे दिन सिर्फ 30 लाख रुपये का कलेक्शन किया. जानिए फिल्म की कुल कमाई, बजट और स्टारकास्ट की पूरी जानकारी.

विज्ञापन

Bandar Box Office Collection Day 4: बॉबी देओल की फिल्म ‘बंदर’ 5 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को दर्शकों और फिल्म समीक्षकों से अच्छे रिव्यू मिले हैं. बॉबी देओल की एक्टिंग की भी काफी तारीफ हो रही है. इसके बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है.

विज्ञापन

वीकेंड पर मिली थी अच्छी शुरुआत

रिलीज के पहले तीन दिनों में फिल्म की कमाई में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली. पहले दिन फिल्म ने 50 लाख रुपये कमाए. दूसरे दिन इसकी कमाई 95 लाख रुपये रही. वहीं रविवार को फिल्म ने 1 करोड़ रुपये का कारोबार किया. इससे लग रहा था कि फिल्म आने वाले दिनों में और अच्छा प्रदर्शन करेगी.

सोमवार को कमाई में आई बड़ी गिरावट

लेकिन सोमवार आते ही फिल्म की कमाई में बड़ी गिरावट देखने को मिली. Sacnilk के रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘बंदर’ ने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को सिर्फ 30 लाख रुपये का कलेक्शन किया. वीकेंड के मुकाबले यह आंकड़ा काफी कम है.

चार दिनों में कितनी हुई कुल कमाई?

फिल्म की अब तक की कमाई इस प्रकार है-

  • पहला दिन: 0.50 करोड़ रुपये
  • दूसरा दिन: 0.95 करोड़ रुपये
  • तीसरा दिन: 1.00 करोड़ रुपये
  • चौथा दिन: 0.30 करोड़ रुपये

कुल नेट कलेक्शन: 2.75 करोड़ रुपये
कुल ग्रॉस कलेक्शन: 3.30 करोड़ रुपये

25 करोड़ के बजट की फिल्म

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘बंदर’ का बजट करीब 25 करोड़ रुपये है. ऐसे में फिल्म को अपना बजट निकालने के लिए अभी काफी ज्यादा कमाई करनी होगी.

फिल्म में कौन-कौन हैं?

अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी इस फिल्म में बॉबी देओल के अलावा सान्या मल्होत्रा, सपना पब्बी, सबा आजाद, इंद्रजीत सुकुमारन, राज बी. शेट्टी और जितेंद्र जोशी भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं. अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई बढ़ती है या नहीं.

यह भी पढ़ें: 41 की हुईं सोनम कपूर, एक्टिंग में नहीं थी दिलचस्पी, फिर कैसे बनीं बॉलीवुड स्टार?

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola