Badass Ravikumar Lifetime Collection: 20 करोड़ के बजट में बनी बैडएस रविकुमार फ्लॉप हुई या हिट? 8वें दिन कितना रहा कलेक्शन

Published by : Divya Keshri Updated At : 15 Feb 2025 3:24 PM

विज्ञापन

Badass Ravikumar Lifetime Collection

Badass Ravikumar Lifetime Collection: फिल्म 'बैडएस रविकुमार' 7 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. मूवी में कीर्ति कुल्हारी, सनी लियोनी, मनीष वाधवा, संजय मिश्रा, सौरभ सचदेवा ने काम किया हैं. फिल्म की कमाई अब बहुत कम हो गई है.

विज्ञापन

Badass Ravikumar Lifetime Box Office: हिमेश रेशमिया की हालिया रिलीज हुई फिल्म ‘बैडएस रविकुमार’ बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू चलाने में नाकाम रही. फिल्म जुनैद खान और खुशी कपूर की फिल्म लवयापा के साथ 7 फरवरी को रिलीज हुई. हालांकि लवयापा से हिमेश की फिल्म ने बेहतर कमाई की. शुरुआती दिनों में फिल्म ने अच्छा बिजनेस किया, लेकिन फिर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फुस्स हो गई. फिल्म का बजट करीब 20 करोड़ रुपये था और मूवी ने रिलीज के आठ दिन बाद सिर्फ 8 करोड़ रुपये की कमाई की.

बैडएस रविकुमार का लाइफ टाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

हिमेश रेशमिया की फिल्म ‘बैडएस रविकुमार’ की बॉक्स ऑफिस पर एक ही हफ्ते में हालत खराब हो गई. फिल्म अपने बजट की लागत भी निकालने में सफल ना हो सकी. इसकी मौजूदा गति को देखते हुए लग रहा कि मूवी अब आने वाले दिनों में कोई खास कमाई नहीं करेगी. मूवी में कीर्ति कुल्हारी, सनी लियोनी, मनीष वाधवा, संजय मिश्रा, सौरभ सचदेवा ने काम किया हैं.

  • बैडएस रविकुमार पहला दिन- 2.75 करोड़ रुपये
  • बैडएस रविकुमार दूसरा दिन- 2 करोड़ रुपये
  • बैडएस रविकुमार तीसरा दिन- 1.40 करोड़ रुपये
  • बैडएस रविकुमार चौथा दिन- 60 लाख रुपये
  • बैडएस रविकुमार पांचवां दिन- 55 लाख रुपये
  • बैडएस रविकुमार छठा दिन- 55 लाख रुपये
  • बैडएस रविकुमार 7वां दिन- 35 लाख रुपये
  • बैडएस रविकुमार 8वां दिन- 20 लाख रुपये

टोटल कमाई- 8.22 लाख रुपये

बैडएस रविकुमार को तरण आर्दश ने दिए थे इतने स्टार

बैडएस रविकुमार पहले पिछले साल अक्टूबर में रिलीज होने वाला था, लेकिन इसे पोस्टपोन कर दिया गया. मूवी का रिव्यू करते हुए फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आर्दश ने लिखा था. वाइल्ड, क्रेजी फिल्म जो आपको 1980 के सिनेमा में ले जाएगी. कोई सवाल ना पूछे और ना ही कोई लॉजिक लगाए. हाई एनर्जी सॉन्ग और सीटीमार डायलॉग के लिए एक्स्ट्रा प्वाइंट्स. फिल्म को उन्होंने साढ़े तीन स्टार दिए थे.

यह भी पढ़ें- Badass Ravikumar Box Office Collection Day 4: बैडएस रविकुमार की चौथे दिन हुई बत्ती गुल, मंडे को लाखों में सिमटी कमाई

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola