Badass Ravi Kumar: हिमेश रेशमिया ने इस फिल्म में एक्टिंग के लिए नहीं लिए पैसे, विलेन प्रभुदेवा को देंगे कड़ी टक्कर
Published by : Divya Keshri Updated At : 06 Jan 2025 11:16 AM
Badass Ravi Kumar
Badass Ravi Kumar: हिमेश रेशमिया की फिल्म 'बैडेस रवि कुमार’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया. फिल्म में हिमेश खूंखार लुक में दिख रहे हैं. इस मूवी के लिए एक्टर ने कितनी फीस ली, आपको बताते हैं.
Badass Ravi Kumar: हिमेश रेशमिया ने फिल्म ‘बैडेस रवि कुमार’ का ट्रेलर आते ही सोशल मीडिया पर छा गया. ट्रेलर में हिमेश खूंखार अवतार में नजर आए. वह दुश्मनों के छक्के छुड़ाते हुए ट्रेलर में दिखे. एक्शन फिल्म 7 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. मूवी में सिंगर रवि कुमार की भूमिका में दिख रहे हैं. इस फिल्म का निर्देशन कीथ गोम्स ने किया है और सिंगर ने ही इसकी कहानी भी लिखी है. इस फिल्म के लिए एक्टर ने फीस नहीं ली है.
फिल्म ‘बैडएस रवि कुमार’ के ट्रेलर पर यूजर्स ने दिए ये रिएक्शन
हिमेश रेशमिया ने इंस्टाग्राम पर अपनी फिल्म ‘बैडेस रवि कुमार’ का ट्रेलर जारी कर लिखा कैप्शन में लिखा, लेट्स रॉक, 80 टाइप की पिक्चर को आप अपना सारा प्यार दें. इस मूवी में कीर्ति कुल्हारी, प्रभुदेवा, जॉनी लीवर, संजय मिश्रा, सनी लियोन, मनीष वाधवा ने काम किया है. फिल्म में हनी सिंह, इरफान खान, जोया अफरोज और सोनाली राउत स्पेशल रोल में नजर आएंगे. ट्रेलर पर यूजर्स ने जमकर रिएक्शन दिए. एक मीडिया यूजर ने लिखा, भाई पिक्चर का तो पता नहीं, लेकिन गाने भाई नेक्स्ट लेवल ही होंगे. एक यूजर ने लिखा, मुझे उम्मीद है, फिल्म हिट होनी चाहिए. एक यूजर ने लिखा, संवाद तो अच्छे है.
फिल्म ‘बैडेस रवि कुमार’ के लिए हिमेश रेशमिया ने नहीं ली कोई फीस
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ‘बैडेस रवि कुमार’ के लिए हिमेश रेशमिया ने कोई फीस नहीं ली. उन्होंने म्यूजिक और एक्टिंग के लिए कोई फीस नहीं ली. ऐसे में मूवी ने रिलीज से पहले ही बजट के 20 करोड़ रुपये की भरपाई कर ली. एक्टर और सिंगर ने प्रॉफिट शेयरिंग मॉडल को चुना है. फिल्म जितना प्रॉफिट करेगा उससे एक्टर अपना हिस्सा लेंगे. फिल्म में टोटल 16 गाने हैं और सारे सॉन्ग सिंगर ने बनाए हैं. हिमेश ने अपने इस प्रोजेक्ट को लेकर कहा, “मैं अंतिम उत्पाद से बहुत खुश हूं और बेस्ट की उम्मीद कर रहा हूं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










