Baby John Box Office Day 4: पुष्पा ने बेबी जॉन का किया बुरा हाल, जानें 4 दिनों के कलेक्शन में फिल्म फ्लॉप हुई या हिट
Published by : Ashish Lata Updated At : 28 Dec 2024 6:43 PM
Baby John Box Office Day 4
Baby John Box Office Day 4: वरुण धवण स्टारर बेबी जॉन बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को इम्प्रेस करने में नाकमयाब रही. फिल्म ने 4 दिनों में निराशाजनक कमाई की है. आइये जानते हैं इसका अब तक का टोटल कलेक्शन.
Baby John Box Office Day 4: वरुण धवन की लेटेस्ट रिलीज बेबी जॉन क्रिसमस के मौके पर रिलीज हुई थी. फिल्म को दर्शकों को क्रिटिक्स से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली. एक्शन थ्रिलर ने जहां ओपनिंग डे पर डबल डिजीट में कलेक्शन किया. वहीं दूसरे दिन इसमें भयंकर गिरावट आई. अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 रिलीज के 23वें दिन भी वरुण की फिल्म से ज्यादा कमाई कर रही है. आइये जानते हैं चौथे दिन एक्शन थ्रिलर ने कितने नोट छापे.
बेबी जॉन ने चौथे दिन कमाए इतने करोड़
सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म वरुण धवण की फिल्म ने सुबह और दोपहर के शोज मिलाकर 2.05 करोड़ की कमाई की. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 21.7 करोड़ हो गया. बेबी जॉन बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को इम्प्रेस करने में नाकमयाब रही. मूवी को देखने के लिए न के बराबर दर्शक पहुंच रहे हैं. कहा जा रहा था कि क्रिसमस से लेकर न्यू ईयर वीकेंड में इसकी कमाई में उछाल आएगी. हालांकि ऐसा होता हुआ बिल्कुल नहीं दिख रहा है. फिल्म को पुष्पा 2 और मुफासा से कड़ी टक्कर मिल रही है.
बेबी जॉन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- Baby John Box Office Collection Day 1: 11.25 करोड़
- Baby John Box Office Collection Day 2: 4.75 करोड़
- Baby John Box Office Collection Day 3: 3.65 करोड़
- Baby John Box Office Collection Day 4: 2.05 करोड़
Baby John Total Collection Day : 21.7 करोड़
वरुण की सबसे बड़ी ओपनर है बेबी जॉन
बेबी जॉन पिछले पांच सालों में वरुण की सबसे बड़ी ओपनिंग थी. उनकी 2019 रिलीज कलंक, जिसमें आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित, संजय दत्त, आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा भी थे, ने अपने शुरुआती दिन में 21.60 करोड़ कमाए. हालांकि स्ट्रीट डांसर 3डी, जुग जुग जीयो और भेड़िया रिलीज ओपनिंग पर दोहरे अंक की संख्या तक नहीं पहुंच पाई थी.
बेबी जॉन में कौन से स्टार्स हैं मौजूद
बेबी जॉन में वरुण के अलावा कीर्ति सुरेश, वामिका गब्बी, जैकी श्रॉफ और राजपाल यादव भी हैं. एक्शन फिल्म में सलमान खान ने जबरदस्त कैमियो किया है. मूवी का निर्देशन कैलीज की ओर से और निर्मित है. यह एक पुलिसकर्मी की कहानी बताती है, जो अपनी बेटी को सुरक्षित माहौल में पालने के लिए छिप जाता है. हालांकि, जब उसकी जान को खतरा होता है, तो उसे अपने अतीत का सामना करना पड़ता है. फिल्म को थेरी का रीमेक माना जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










