Baby John Box Office Day 11: वरुण धवण की बेबी जॉन हिट हुई या फ्लॉप, 11वें दिन हुई सिर्फ इतनी कमाई

Baby John Box Office Day 11
Baby John Box Office Day 11: फिल्म ‘बेबी जॉन’ के साथ वरुण धवन दो साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं. बेबी जॉन दर्शकों को सिनेमाघरों में खींच पाने में असफल रही और बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई. 11वें दिन मूवी ने बेहद कम कमाई की.
Baby John Box Office Day 11: एटली की बहुप्रतीक्षित फिल्म बेबी जॉन बॉक्स ऑफिस पर फुस्स हो गई. अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 के सामने वरुण की फिल्म बिल्कुल टिक नहीं पाई. बेबी जॉन में वरुण के अलावा कीर्ति सुरेश, वामिका गब्बी, जैकी श्रॉफ और राजपाल यादव भी हैं. मूवी 25 क्रिसमस 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और 11वें दिन मूवी ने बहुत कम कमाई की. चलिए आपको बताते हैं इसने अबतक कितने का बिजनेस कर लिया.
जानें बेबी जॉन ने 11वें दिन कितनी कमाई की
बेबी जॉन ने ओपनिंग डे पर 11.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. रिलीज के पहले हफ्ते मूवी ने 36.4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. वेबसाइट सैकनिल्क के अनुसार, बेबी जॉन ने 11वें दिन 0.80 करोड़ रुपये की कमाई की. फिल्म ने अबतक टोटल कमाई 37.75 करोड़ रुपये की कर ली है. बेबी जॉन तमिल फिल्म ‘थेरी’ का रूपांतरण है. तमिल फिल्म थेरी में थलपति विजय और सामंथा रुथ प्रभु ने काम किया था.
जानें बेबी जॉन का टोटल कलेक्शन
- Baby John Box Office Collection Day 1: 11.25 करोड़ रुपये
- Baby John Box Office Collection Day 2: 4.75 करोड़ रुपये
- Baby John Box Office Collection Day 3: 3.65 करोड़ रुपये
- Baby John Box Office Collection Day 4: 4.25 करोड़ रुपये
- Baby John Box Office Collection Day 5: 4.75 करोड़ रुपये
- Baby John Box Office Collection Day 6: 1.85 करोड़ रुपये
- Baby John Box Office Collection Day 7: 2.15 करोड़ रुपये
- Baby John Box Office Collection Day 8: 2.75 करोड़ रुपये
- Baby John Box Office Collection Day 9: 1 करोड़ रुपये
- Baby John Box Office Collection Day 10: 0.45 करोड़ रुपये
- Baby John Box Office Collection Day 11: 0.80 करोड़ रुपये
बेबी जॉन का टोटल कलेक्शन- 37.75 करोड़ रुपये
बेबी जॉन के लिए वरुण धवन ने ली इतनी फीस
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बेबी जॉन के लिए वरुण धवन ने 25 करोड़ रुपये लिए है. जबकि कीर्ति सुरेश को ने 4 करोड़ रुपये की फीस ली है. इसके अलावा जैकी श्रॉफ को 1.50 करोड़ रुपये और राजपाल यादव को 1 करोड़ रुपये मिले हैं. वामिका गब्बी को 40 लाख रुपए मिले है.
यह भी पढ़ें– Baby John Box Office Day 5: बेबी जॉन हिट हुई या फ्लॉप? वरुण धवन की फिल्म ने पुष्पा 2 के आगे टेके घुटने, जानें कलेक्शन
यह भी पढ़ें– Baby John Box Office Day 4: पुष्पा ने बेबी जॉन का किया बुरा हाल, जानें 4 दिनों के कलेक्शन में फिल्म फ्लॉप हुई या हिट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










