Baby John Box Office Day 10: वरुण धवण की बेबी जॉन हिट हुई या फ्लॉप, शुक्रवार को हुई इतनी कमाई
Published by : Ashish Lata Updated At : 04 Jan 2025 6:33 AM
Baby John OTT Release
Baby John Box Office Day 10: वरुण धवन और कीर्ति सुरेश की बेबी जॉन बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाने के लिए संघर्ष कर रही है. कैलीस की ओर से निर्देशित फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट आ रही है. आइये जानते हैं 10 दिनों में इसने कितना कलेक्शन किया.
Baby John Box Office Day 10: वरुण धवन और कीर्ति सुरेश स्टारर बेबी जॉन धमाका के साथ क्रिसमस पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. हालांकि कुछ दिनों बाद ही मूवी का बुरा हाल हो गया और यह बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई. क्रिटिक्स और सोशल मीडिया पर भी नेटिजन्स ने इसे मिली जुली प्रतिक्रिया दी थी. आने वाले दिनों में एक्शन थ्रिलर का 40 करोड़ रुपये कमाना मुश्किल लग रहा है. बेबी जॉन को अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 से कड़ी टक्कर मिली. आइये जानते हैं 10वें दिन इसका कैसा प्रदर्शन रहा.
बेबी जॉन ने 10वें दिन कमाए इतने करोड़
बेबी जॉन में वरुण धवन के अलावा कीर्ति सुरेश, वामिका गब्बी और जैकी श्रॉफ भी हैं. मूवी ने क्रिसमस के मौके पर 11.25 करोड़ की कमाई की थी. वहीं पहले वीक तक पहुंचते पहुंचते इसकी हालत टाइट हो गई और कमाई 36.4 करोड़ रह गई. अब 10वें दिन यानी शुक्रवार को बेबी जॉन ने सुबह और दोपहर के शोज को मिलाकर 0.45 का कलेक्शन किया. जिसके बाद एक्शन थ्रिलर का टोटल कलेक्शन 36.85 हो गया.
कई सिंगल-स्क्रीन थिएटरों से हटा बेबी जॉन
बॉक्स ऑफिस पर इसके खराब प्रदर्शन और फिल्म की कम मांग के कारण, बेबी जॉन को कई सिंगल-स्क्रीन थिएटरों से हटा दिया गया है. इससे वरुण धवन की फिल्म को बड़ा झटका लगा है.
बेबी जॉन का टोटल कलेक्शन
- Baby John Box Office Collection Day 1: 11.25 करोड़
- Baby John Box Office Collection Day 2: 4.75 करोड़
- Baby John Box Office Collection Day 3: 3.65 करोड़
- Baby John Box Office Collection Day 4: 4.25 करोड़
- Baby John Box Office Collection Day 5: 4.75 करोड़
- Baby John Box Office Collection Day 6: 1.85 करोड़
- Baby John Box Office Collection Day 7: 2.15 करोड़
- Baby John Box Office Collection Day 8: 2.75 करोड़
- Baby John Box Office Collection Day 9: 1 करोड़
- Baby John Box Office Collection Day 10: 0.45 करोड़
Baby John Total Collection Day : 36.85 करोड़
यह भी पढ़ें- Baby John Box Office Collection: छह दिन में ही पिट गई वरुण धवन की बेबी जॉन, बजट निकालना भी हुआ मुश्किल
यह भी पढ़ें- Baby John Box Office Report: 9 दिन में बजट का आधा भी वसूल कर पाई वरुण धवन की बेबी जॉन, जानें कलेक्शन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










