Baby John Box Office Collection: छह दिन में ही पिट गई वरुण धवन की बेबी जॉन, बजट निकालना भी हुआ मुश्किल

Baby John OTT Release
Baby John Box Office Collection Day 6: वरुण धवन और कीर्ति सुरेश की फिल्म बेबी जॉन का अभी तक बॉक्स ऑफिस पर बेहद खराब प्रदर्शन रहा है. फिल्म दर्शकों को इम्प्रेस करने में नाकाम रही. टोटल कलेक्शन यहां जानिए.
Baby John Box Office Collection Day 6: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और कीर्ति सुरेश की फिल्म बेबी जॉन का टिकट खिड़की पर हाल बेहाल है. एक्शन थ्रिलर 25 दिसंबर को रिलीज हुई और मेकर्स को इससे काफी उम्मीद थी. हालांकि फिल्म जिस तरह से बॉक्स ऑफिस पर आगे बढ़ रही, उससे ऐसा लग कि मूवी पिट जाएगी. रिलीज के पहले सोमवार को मूवी की कमाई में भारी गिरावट देखी गई. ऐसा लग रहा कि फिल्म अपने बजट का आंकड़ा भी निकालने में सफल नहीं हो पाएगा. हालांकि नये साल की छुट्टियों में फिल्म की कमाई में उछाल आ सकता है.
जानें बेबी जॉन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म बेबी जॉन का छठे दिन का कलेक्शन बहुत कम है. फिल्म ने सिर्फ 1.85 करोड़ रुपये कमाए. टोटल कमाई फिल्म ने 30.50 करोड़ रुपये की कर ली है. फिल्म का बजट करीब 160 करोड़ है. जानें डे वाइज मूवी का कलेक्शन-
- Baby John Box Office Collection Day 1: 11.25 करोड़ रुपये
- Baby John Box Office Collection Day 2: 4.75 करोड़ रुपये
- Baby John Box Office Collection Day 3: 3.65 करोड़ रुपये
- Baby John Box Office Collection Day 4: 4.25 करोड़ रुपये
- Baby John Box Office Collection Day 5: 4.75 करोड़ रुपये
- Baby John Box Office Collection Day 6: 1.85 करोड़ रुपये
टोटल कमाई फिल्म ने 30.50 करोड़ रुपये की कर ली है.
बेबी जॉन के लिए मेकर्स को कीर्ति सुरेश का नाम इस एक्ट्रेस ने सुझाया
कीर्ति सुरेश ने गलाटा इंडिया से बातचीत में बताया कि बेबी जॉन के लिए सामंथा रुथ प्रभु ने मेकर्स को कीर्ति का नाम सुझाया था. एक्ट्रेस ने कहा, “जब यह हो रहा था, तब शायद वह मेरे बारे में सोच रही थी, यही बात वरुण धवन ने भी मुझे बताई थी. इस बात के लिए मैं उनकी बहुत आभारी हूं. उनका ये कहना कि, कीर्ति इस किरदार को अच्छे से निभाएंगी. उनका थेरी में परफॉर्मेंस तमिल में मेरा फेवरेट है. ईमानदारी से कहूं तो मैं बहुत डरी हुई थी.”
यह भी पढ़ें- Baby John Box Office Day 5: बेबी जॉन हिट हुई या फ्लॉप? वरुण धवन की फिल्म ने पुष्पा 2 के आगे टेके घुटने, जानें कलेक्शन
यह भी पढ़ें- क्या बेबी जॉन के पिटने पर एटली गंवाएंगे इतने करोड़? वरुण धवन को सुपरस्टार नहीं बना पाए साउथ फिल्ममेकर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










