Arjun Kapoor Net Worth: करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं अर्जुन कपूर, महंगी कार रखते हैं शौक, जानें नेट वर्थ
Arjun Kapoor Net Worth
Arjun Kapoor Net Worth: अर्जुन कपूर पिछली बार फिल्म सिंघम अगेन में नजर आए थे. आज उनकी फिल्म मेरे हसबैंड की बीवी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. आइए आपको उनकी नेटवर्थ के बारे में बताते हैं.
Arjun Kapoor Net Worth: अर्जुन कपूर की फिल्म मेरे हसबैंड की बीवी ने आज बड़े पर्दे पर दस्तक दे दी है. फिल्म में रकुल प्रीत सिंह और भूमि पेडनेकर के साथ एक्टर नजर आए. ये एक रोमांटिक कॉमेडी है, जिसमें अर्जुन, अंकुर चड्ढा के किरदार में दिखे हैं, जो एक रियल एस्टेट का काम करते हैं. अर्जुन के पर्सनल लाइफ की बात करें तो वह एक फिल्मी परिवार से आते हैं. उनके पिता बोनी कपूर हैं, जो एक बड़े डायरेक्टर है. आइए आपको बताते हैं उनकी नेटवर्थ.
स्टार परिवार से ताल्लुक रखते हैं अर्जुन कपूर
अर्जुन कपूर के पिता बोनी कपूर हैं, चाचा अनिल कपूर और संजय कपूर हैं. उनके किजन सिस्टर में जान्हवी कपूर, सोनम कपूर, खुशी कपूर है, जो फिल्मी दुनिया में काम करते हैं. उनकी सौतेली मां श्रीदेवी हैं. स्टार परिवार से होने के बाद भी एक्टर ने फिल्म इंडस्ट्री में अपना एक नाम बनाया है. उन्होंने कल हो ना हो और सलाम-ए-इश्क: ए ट्रिब्यूट टू लव में निखिल आडवाणी के सहायक निर्देशक के रूप में अपनी जर्नी शुरू की. इसके बाद उन्होंने अपने पिता की फिल्मों नो एंट्री और वांटेड में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में काम किया. इश्कजादे से बॉलीवुड में अर्जुन ने कदम रखा था. उन्होंने सिंघम अगेन, 2 स्टेट्स, पानीपत, हाफ गर्लफ्रेंड, की एंड का, तेवर, द लेडी किलर जैसी मूवीज में काम किया.
अर्जुन कपूर की नेट वर्थ
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अर्जुन कपूर की नेट वर्थ 85 करोड़ रुपये हैं. सीए नॉलेज डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, वह एक फिल्म में काम करने के लिए 5-7 करोड़ रुपये की फीस चार्ज करते हैं. वह फिल्मों के अलावा ऐड भी तगड़ी कमाई करते हैं. वहीं, उनके पास कई लग्जरी और महंगी कारें भी है, जिसमें मर्सिडीज-मेबैक GLS 600 जिसकी कीमत 2.43 करोड़ रुपये, एक मासेराटी लेवांटे जिसकी कीमत 1.64 करोड़ रुपये, लैंड रोवर रेंज रोवर डिफेंडर जिसकी कीमत 93.35 लाख रुपये, मर्सिडीज ML350 जिसकी कीमत 67.60 लाख रुपये और एक वोल्वो XC90 जिसकी कीमत 1.30 करोड़ रुपये हैं.
यह भी पढ़ें- Mere Husband Ki Biwi Review: डेंजर लंका के बाद अर्जुन बने फिल्म में सताए हुए पति, भूमि-रकुल ने लगाया कॉमेडी का तड़का
यह भी पढ़ें- Arjun Kapoor: अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा संग ब्रेकअप किया कंफर्म, कहा- अभी सिंगल हूं मैं…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










