Arjun Kapoor: अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा संग ब्रेकअप किया कंफर्म, कहा- अभी सिंगल हूं मैं…

Published by : Divya Keshri Updated At : 29 Oct 2024 9:36 AM

विज्ञापन

Arjun Kapoor Malaika Arora

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अब साथ में नहीं हैं. दोनों का ब्रेकअप हो चुका है और एक्टर ने इसे कंफर्म कर दिया है. अर्जुन ने कहा कि अब वह सिंगल है.

विज्ञापन

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड के प्यार कपल माने जाते थे. अक्सर दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे पर जमकर प्यार बरसाते थे. साथ ही लवबर्ड्स अपने रिलेशनशिप को लेकर बात करने से भी पीछे नहीं हटते थे. हालांकि कुछ समय से सोशल मीडिया पर मलाइका और अर्जुन के ब्रेकअप की खबरें चल रही थी. इस बारे में ना तो मलाइका और ना ही अर्जुन ने अभी तक कुछ कहा था. लेकिन अब एक्टर ने क्लियर कर दिया कि वह सिंगल है.

हो गया मलाइका और अर्जुन का ब्रेकअप

राजनेता राज ठाकरे ने दिवाली पार्टी रखी थी, जिसमें अर्जुन कपूर शामिल हुए. इस पार्टी में सिंघम अगेन की टीम ने भी शिरकत किया. इस दौरान अर्जुन से वहां मौजूद भीड़ ने मलाइका अरोड़ा के बारे में पूछा. इसपर अर्जुन ने कहा, नहीं अभी सिंगल हूं. रिलैक्स करो. जिसके बाद उनके पीछे खड़े एक शख्स ने अर्जुन को लंबा और हैंडसम एक्टर को बोला. इसपर एक्टर ने कहा, ऐसा लग रहा है कि शादी की बात कर रहे है. इसलिए मैंने बोला रिलैक्स करो पहले. तो अर्जुन ने कंफर्म कर दिया है कि अब वह और मलाइका साथ नहीं है और उनका ब्रेकअप हो चुका है.

मलाइका और अर्जुन ने साल 2019 में रिलेशनशिप किया था कंफर्म

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने साल 2019 में अपने रिलेशनशिप को कंफर्म किया था. इसके बाद से ही कपल अक्सर साथ में वेकेशन एंजॉय करते दिख जाते थे. हालांकि ब्रेकअप किस वजह से दोनों ने किया, इसके पीछे की वजह सामने नहीं आई है. वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर इन दिनों सिंघम अगेन को लेकर चर्चा में है, जिसमें वो खलनायक की भूमिका में दिखेंगे. मूवी 1 नंवबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित मूवी में अझय देवगन बाजीराव सिंघम के रोल में दिखेंगे. इसके अलावा अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण साथ में नजर आएंगे.

Also Read- Arjun Kapoor संग ब्रेकअप पर मलाइका अरोड़ा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मुझे कोई पछतावा नहीं…

Also Read– Malaika Arora: पिता की मौत के बाद मलाइका ने तोड़ी चुप्पी, किया पहला पोस्ट, बोलीं- सदमे में परिवार

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola