Anupam Kher: पत्नी किरण के साथ अपना बच्चा ना होने पर अनुपम खेर को खलती है कमी, कहा ‘एक खालीपन महसूस होने…’

Anupam Kher: बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने हाल ही में शुभांकर मिश्रा के साथ एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया कि कभी-कभी उन्हें अपने बच्चे न होने की कमी खलती है. इस इंटरव्यू में उन्होंने अपने सौतेले बच्चे के बारे में भी बात की.
Anupam Kher: बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर कई फिल्मों में पिता का किरदार निभा चुके हैं. लेकिन असल जिंदगी के उनका और उनकी पत्नी का एक भी बच्चा नहीं है. जिसकी वजह से उन्हें कभी-कभी इस बात की कमी भी खलती है. इस बात का खुलासा खुद अनुपम खेर ने किया. दरअसल, अनुपम खेर और उनकी पहली पत्नी मधुमालती और किरण ने अपने पहले पति बिजनेसमैन गौतम बैरी को तलाक देने के बाद साल 1985 में शादी की थी. जब दोनों की शादी हुई थी तब किरण खेर के बेटे सिकंदर चार साल के थे. ऐसे में शादी के बाद एक्टर ने सिकंदर को अपनाकर उन्हें अपना नाम दिया.
अनुपम खेर को खलती है अपने बच्चे की कमी
अनुपम खेर से हाल ही में शुभांकर मिश्रा ने एक इंटरव्यू में सवाल किया कि, क्या उन्हें अपने बच्चे की कमी महसूस होती है? तो इसपर अनुपम खेर जवाब देते हुए कहते हैं कि, “मुझे पहले ऐसा नहीं लगता था, लेकिन अब कभी-कभी लगता है. पिछले सात-आठ सालों से ऐसा लगने लगा है कि काश! मेरा खुद का बच्चा होता. ऐसा नहीं है कि मैं सिकंदर के साथ खुश नहीं हूं. लेकिन, एक बच्चे को बड़ा होता देखना खुशी की बात होती है. मैं चाहता तो इस सवाल का जवाब देने से बच भी सकता था, लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया. ये मेरे जीवन की कोई त्रासदी नहीं है. लेकिन, हां! कभी-कभी लगता है कि होता तो अच्छा होता.”
खालीपन महसूस होता है
अनुपम खेर ने आगे कहा, “पहले मैं अपने काम में व्यस्त रहता था, लेकिन 50-55 साल की उम्र के बाद, मुझे एक खालीपन महसूस होने लगा है. ऐसा इसलिए क्योंकि किरण अपने कामों में व्यस्त हैं, और सिकंदर अपने कामों में. मेरा एनजीओ है: ‘अनुपम खेर फाउंडेशन’. वहां मैं बच्चों के साथ काम करता हूंहम बच्चों के साथ बहुत काम करते हैं, और कभी-कभी जब मैं वहां अपने दोस्तों के बच्चों और इस तरह की चीजों को देखता हूं. तो मुझे बच्चों की कमी खलती है. लेकिन, यह खोने का एहसास नहीं है.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










