Animal Park: रणबीर कपूर ने ‘एनिमल पार्क’ की शूटिंग पर दिया बड़ा अपडेट, विलन के किरदार से भी उठाया पर्दा

animal park shooting
Animal Park: रणबीर कपूर ने अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘एनिमल’ के सीक्वल ‘एनिमल पार्क’ की शूटिंग पर एक बड़ा अपडेट साझा किया है, जिसे जानने के बाद फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ जाएगी.
Animal Park: रणबीर कपूर की साल 2023 की एक्शन थ्रिलर फिल्म एनिमल के बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद फैंस इसके सीक्वल ‘एनिमल पार्क’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे है. ऐसे में उनकी एक्साइटमेंट को और बढ़ाने के लिए फिल्म के लीड एक्टर रणबीर कपूर ने एनिमल पार्क की शूटिंग पर एक बड़ा अपडेट साझा किया है, जिसे जानने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा फिल्म को लेकर बढ़ जाएगी. इसके साथ ही उन्होंने फिल्म के विलन के किरदार से भी पर्दा उठाया है. आइए बताते हैं पूरी डिटेल.
कब शुरू होगी एनिमल पार्क की शूटिंग?

रणबीर कपूर ने हाल ही में रेड सी फिल्म फेस्टिवल के दौरान एनिमल पार्क पर एक बड़ा अपडेट दिया है. साथ ही उन्होंने यह भी बताया है की फिल्म की शूटिंग कब शुरू होगी. रणबीर कपूर ने कहा- हम वो फिल्म 2027 में शुरू करेंगे. इसमें कुछ वक्त है. संदीप रेड्डी वांगा ने बस अभी आइडिया दिया है कि वह फिल्म कैसी बनाना चाहते है. यह तीन पार्ट्स में बननी है. दूसरे पार्ट का नाम एनिमल पार्क है. हम पहली फिल्म पर बात कर रहे हैं और डिस्कस कर रहे हैं कि इसे कैसे आगे ले जाना चाहते हैं. यह बहुत एक्साइटिंग है क्योंकि मैं हीरो और विलन दोनों रोल करूंगा मैं इस फिल्म का हिस्सा बनकर काफी खुश हूं.
विलन के रोल में होंगे रणबीर
रणबीर कपूर के दिए गए इंटरव्यू से यह बात साफ है कि वह फिल्म में हीरो के साथ-साथ विलन का किरदार भी निभाने वाले हैं. मालूम हो कि एनिमल के पोस्ट क्रेडिट सीन में रणबीर सिंह काफी खुंखार लुक में नजर आए थे. जिसके बाद फिल्म के अगले पार्ट को लेकर दशकों में हाइप और भी ज्यादा बढ़ गई थी.
Also Read: Ramayana: प्रभु श्री राम का रोल निभाने पर रणबीर कपूर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘मेरा सपना…
Also Read: Animal Park: प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने रणबीर की फिल्म को लेकर शेयर की बड़ी अपडेट, जानें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










