Gadar 3 की शूटिंग कब शुरू होगी और कैसी होगी कहानी? डायरेक्टर अनिल शर्मा बोले- ‘न्यूक्लियर बम’ जैसा होगा प्लॉट

Updated:
विज्ञापन
Gadar 3 की शूटिंग कब शुरू होगी और कैसी होगी कहानी? डायरेक्टर अनिल शर्मा बोले- ‘न्यूक्लियर बम’ जैसा होगा प्लॉट

गदर 3 अपडेट, फोटो- इंस्टाग्राम

Gadar 3: ‘गदर: एक प्रेम कथा’ की 25वीं एनिवर्सरी पर डायरेक्टर अनिल शर्मा ने ‘गदर 3’ को लेकर बड़ा अपडेट शेयर किया है. उन्होंने बताया कि इस बार फिल्म की कहानी बहुत ही ज्यादा धमाकेदार और बड़े स्केल पर होगी.

विज्ञापन

Gadar 3: सनी देओल की सुपरहिट फिल्म ‘गदर: एक प्रेम कथा’ को रिलीज हुए 25 साल पूरे हो गए हैं. यह फिल्म साल 2001 में रिलीज हुई थी और उस समय इसने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की थी. इसी खास मौके पर फिल्म के डायरेक्टर अनिल शर्मा ने फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म ‘गदर 3’ को लेकर बड़ा अपडेट दिया है.

अनिल शर्मा ने बताया ‘गदर’ क्यों बनी इतनी बड़ी हिट

HT को दिए इंटरव्यू में डायरेक्टर अनिल शर्मा ने बताया कि जब उन्होंने पहली बार इस फिल्म की कहानी सुनी थी, तभी उन्हें अंदाजा हो गया था कि यह भारत की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बनेगी. उन्होंने यह भी कहा कि ‘गदर’ ने करीब 10 करोड़ लोगों की थिएटर में उपस्थिति (फुटफॉल) दर्ज की थी, जो आज तक कोई भी फिल्म नहीं तोड़ पाई है. यहां तक कि साल 2023 में आई ‘गदर 2’ भी इसके करीब आधे आंकड़े तक ही पहुंच पाई. अनिल शर्मा खुद को बेहद भाग्यशाली मानते हैं कि आज भी लोग तारा सिंह और सकीना की कहानी को उतना ही प्यार देते हैं.

आमिर खान की ‘लगान’ से टक्कर पर क्या बोले डायरेक्टर?

जब 15 जून 2001 को ‘गदर’ रिलीज हुई थी, उसी दिन आमिर खान की फिल्म ‘लगान’ भी रिलीज हुई थी. दोनों फिल्मों के बीच बहुत बड़ा मुकाबला माना जाता था. लेकिन अनिल शर्मा ने कहा, “उस जमाने में कोई मुकाबला नहीं था. तब दो-तीन बड़ी फिल्में एक साथ रिलीज होती थीं और दोनों ही सुपरहिट हो जाती थीं. लोग एक शो ‘गदर’ का देखते थे, तो अगला शो ‘लगान’ का देखने पहुंच जाते थे. वह मार्केटिंग का नहीं, बल्कि दिल का दौर था.”

‘गदर 3’ की शूटिंग कब शुरू होगी और कैसी होगी कहानी?

फैंस लंबे समय से ‘गदर 3’ का इंतजार कर रहे हैं. इस पर अपडेट देते हुए डायरेक्टर ने कहा, “‘गदर’ की कहानी एक बम की तरह थी, तो ‘गदर 2’ के लिए हम एटम बम जैसी कहानी लाए जिसने इतिहास रच दिया. अब ‘गदर 3’ तभी बनेगी जब हमें न्यूक्लियर बम कहानी मिलेगी. हम अभी इसकी स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं और अगर सब कुछ ठीक रहा, तो अगले साल यानी 2027 में ‘गदर 3’ की शूटिंग शुरू हो जाएगी.”

‘गदर’ की कहानी क्यों खास थी?

‘गदर’ एक इमोशनल लव स्टोरी है जो भारत-पाकिस्तान बंटवारे के समय पर आधारित है. इसमें सनी देओल ने तारा सिंह का किरदार निभाया था, जो अपनी पत्नी सकीना को वापस लाने के लिए बॉर्डर पार जाता है. फिल्म के गाने और इमोशनल कहानी ने इसे सुपरहिट बना दिया था.

यह भी पढ़ें: 25 Years Of Lagaan: 25 साल बाद भी वैसी ही दिखती हैं ‘लगान’ की ‘गौरी’, लेटेस्ट वीडियो देख लोग बोले- बहुत प्यारी हैं ये

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola