25 Years Of Lagaan: 25 साल बाद भी वैसी ही दिखती हैं ‘लगान’ की ‘गौरी’, लेटेस्ट वीडियो देख लोग बोले- बहुत प्यारी हैं ये

Updated:
विज्ञापन

आमिर खान और ग्रेसी सिंह, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

25 Years Of Lagaan: आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘लगान’ के 25 साल पूरे होने पर एक शानदार सेलिब्रेशन इवेंट रखा गया. इस मौके पर ‘गौरी’ यानी ग्रेसी सिंह के सिंपल लुक और सादगी ने फैंस का दिल जीत लिया, देखें वायरल वीडियो.

विज्ञापन

25 Years Of Lagaan: आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘लगान’ को रिलीज हुए पूरे 25 साल हो चुके हैं. इस सिल्वर जुबली के खास मौके पर फिल्म की पूरी टीम के लिए एक शानदार सेलिब्रेशन इवेंट रखा गया. इस जश्न की सबसे बड़ी रौनक बनीं एक्ट्रेस ग्रेसी सिंह, जिन्होंने फिल्म में ‘गौरी’ का यादगार किरदार निभाया था. लंबे समय बाद उन्हें देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा.

विज्ञापन

साल 2001 में रिलीज हुई ‘लगान’ ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचा था, बल्कि ऑस्कर में नॉमिनेट होकर दुनियाभर में भारत का नाम रोशन किया था. ऐसे में इस जश्न के बीच ग्रेसी सिंह की एक झलक ने फैंस को फिर से पुराने दिनों की याद दिला दी.

पिंक सूट में लूटी महफिल, वीडियो हुए वायरल

इस सेलिब्रेशन इवेंट में ग्रेसी सिंह पिंक रंग के बेहद खूबसूरत एम्ब्रॉयडर्ड सूट में नजर आईं. उनका सिंपल लुक, प्यारी मुस्कान और सादगी लोगों को खूब पसंद आ रही है. सोशल मीडिया पर उनके तस्वीरें और वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं.

यहां देखें विडियो-

सोशल मीडिया पर आए ऐसे रिएक्शन

ग्रेसी सिंह की तस्वीरें सामने आते ही फैंस ने उनकी जमकर तारीफ की. एक यूजर ने लिखा, “पहले भी सुंदर और एलीगंट लगती थी और आज भी.” दूसरे ने कहा, “सिर्फ उन्हीं की वजह से मैंने ‘लगान’ 29 से ज्यादा बार देखी है और अब भी मैं उन्हें देखने के लिए ही यह फिल्म देखता हूं.” वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, “बहुत प्यारी हैं ये.”

फिल्मों से दूर अब जी रही हैं आध्यात्मिक जीवन

‘लगान’, ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ और ‘गंगाजल’ जैसी सुपरहिट फिल्मों से घर-घर में पहचान बनाने वाली ग्रेसी सिंह पिछले कई सालों से फिल्मी दुनिया से दूर हैं. शुरुआत में मिली बड़ी कामयाबी के बाद उनकी कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाईं, जिसके बाद उन्होंने टीवी और रीजनल सिनेमा का रुख किया.

साल 2013 में ग्रेसी सिंह ने आध्यात्मिक जीवन की राह चुनी और वह ‘ब्रह्माकुमारी’ संस्था से जुड़ गईं. एक्टिंग की बात करें तो उन्हें आखिरी बार टीवी शो ‘संतोषी मां – सुनाएं व्रत कथाएं’ में देखा गया था.

यह भी पढ़ें: RD Burman Biopic: क्या पर्दे पर पंचम दा बनेंगे फरहान अख्तर? आरडी बर्मन की बायोपिक को लेकर बड़ा अपडेट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola