An Action Hero BO Day 1: आयुष्मान खुराना की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर की धीमी शुरुआत, पहले दिन की इतनी कमाई

Published by : Divya Keshri Updated At : 03 Dec 2022 8:51 AM

विज्ञापन

An Action Hero Box Office collection Day 1: आयुष्मान खुराना और जयदीप अलहलावत की फिल्म 'एन एक्शन हीरो' एक्शन थ्रिलर है. मूवी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और इसकी टक्कर वरुण धवन की फिल्म भेड़िया और अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 2 से है.

विज्ञापन

An Action Hero Box Office Day 1: आयुष्मान खुराना स्टारर ‘एन एक्शन हीरो’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. इस फिल्म में एक्टर अलग अंदाज में दिखेंगे. आयुष्मान फिल्म में जबरदस्त एक्शन करते दिखेंगे. ओपनिंग डे पर फिल्म ने बेहद धीमी शुरुआत की. वहीं, आयुष्मान की टक्कर वरुण धवन (Varun Dhawan) की फिल्म भेड़िया (Bhediya) और अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म दृश्यम 2 (Drishyam 2) से है.

फिल्म ‘एन एक्शन हीरो’ की कमाई

आयुष्मान खुराना और जयदीप अलहलावत की फिल्म ‘एन एक्शन हीरो’ एक्शन थ्रिलर है. फिल्म को लेकर ट्विटर पर काफी अच्छे रिव्यू मिले थे, लेकिन इसका असर टिकट खिड़की पर देखने को नहीं मिला. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने पहले दिन 1.50 करोड़ की कमाई की है. हालांकि ये शुरुआती आंकड़े है, जिसमें थोड़ा फेरबदल हो सकता है. आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई बढ़ने की उम्मीद है.

भेड़िया का कलेक्शन

वरुण धवन और कृति सेनन की फिल्म भेड़िया 25 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. वरुण की फिल्म में जबरदस्त वीएफएक्स का इस्तेमाल किया गया है. मूवी ने ओपनिंग डे पर अच्छा बिजनेस किया था, लेकिन धीरे-धीरे इसके कलेक्शन में कमी देखी गई. सातवें दिन मूवी ने सिर्फ 2 करोड़ का बिजनेस किया. अबतक टोटस कलेक्शन सिर्फ 44 करोड़ का हुआ है.

Also Read: An Action Hero Movie Review: एंटरटेनिंग है यह बदले की कहानी, आयुष्मान खुराना की मूवी का पढ़ें पूरा रिव्यू
दृश्यम 2 की कमाई 160 करोड़ के पार

अजय देवगन की दृश्यम 2 ने बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ दिए. फिल्म को दर्शकों ने बहुत सारा प्यार दिया. फिल्म को रिलीज हुए दो हफ्ते भी हो चुके है, लेकिन अभी भी दर्शकों को पहली पसन्द ये मूवी बना हुआ है. अबतक मूवी ने 167 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. फिल्म में अजय के अलावा तब्बू, अक्षय खन्ना, इशिता दत्ता और श्रिया सरण है.

आयुष्मान खुराना ने कही ये बात

बॉक्स ऑफिस की सफलता के बारे में आयुष्मान खुराना ने ईटाइम्स से कहा था, मैंने हमेशा फ्रेश कंटेंट देने का प्रयास किया है. मैं हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहता हूं और ऐसी कंटेंट बनाना चाहता हूं जो यूनिक हो. मुझे कभी भी 300 करोड़ की फिल्म के लिए नहीं जाना जाएगा. मुझे हमेशा छोटे और मध्यम बजट की फिल्मों के लिए जाना जाता है. इसलिए मैं जोखिम उठा सकता हूं. मुझ पर कभी दबाव नहीं रहा.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola