Allu Arjun: सोशल मीडिया यूजर्स की फटकार के बाद घायल बच्चे के लिए अल्लू अर्जुन ने किया पोस्ट, लिखा- मैं मिलना चाहता हूं लेकिन…
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 16 Dec 2024 1:16 PM
Allu arjun Instagram post
Allu Arjun: पुष्पा 2 स्टार अल्लू अर्जुन ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है. इसमें उन्होंने घायल हुए बच्चे श्री तेज से न मिल पाने का कारण बताया है. पोस्ट में उन्होंने आए क्या कुछ लिखा है आइए आपको बताते हैं.
Allu Arjun: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन इन दिनों अपने हैदराबाद के संध्या थिएटर में मची भगदड़ वाले मामले को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. एक्टर शुक्रवार को एक रात जेल में काटने के बाद शनिवार की सुबह रिहा हो गए. रिहाई के बाद उनसे मिलने के लिए फिल्मी दुनिया से जुड़े कई लोग पहुंचे. इनमें विजय देवरकोंडा, नागा चैतन्य समेत कई नाम शामिल हैं. इनके अलावा एक्टर के सपोर्ट में कई सुपरस्टार्स का भी बयान सामने आया, जिसमें रश्मिका मंदाना, सामंथा रुथ प्रभु, रवि किशन और सोनू सूद का नाम है.
अब इन सब के बाद फाइनली अल्लू अर्जुन ने भगदड़ में घायल हुए बच्चे को लेकर अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस पोस्ट में एक्टर ने बताया है कि वह श्री तेज से मिलना तो चाहते हैं लेकिन क्यों नहीं मिल पा रहे हैं.
अल्लू अर्जुन का इंस्टाग्राम पोस्ट-
अल्लू अर्जुन ने इंस्टाग्राम पोस्ट में क्या लिखा?
अल्लू अर्जुन ने घायल बच्चे श्री तेज के लिए अपनी चिंता व्यक्त करते हुए लिखा, “मुझे श्री तेज की हालत को लेकर गहरी चिंता है. इस दुखद घटना के बाद से वह गंभीर स्थिति में हैं. कानूनी प्रक्रिया के चलते मुझे फिलहाल उनसे और उनके परिवार से मिलने की सलाह नहीं दी गई है. हालांकि, मेरी प्रार्थनाएं और दुआएं उनके साथ हैं. मैं उनके इलाज और पारिवारिक जरूरतों की जिम्मेदारी उठाने के लिए तैयार हूं. मेरी दिल से यही कामना है कि वह जल्द ठीक हो जाएं.” उन्होंने आगे यह भी कहा कि वह जल्द ही उनसे और उनके परिवार से मिलने की उम्मीद करते हैं.
सोशल मीडिया यूजर्स ने लगाई थी फटकार
अल्लू अर्जुन को बीते दिन सोशल मीडिया पर खूब फटकार लगाई गई. यह तब हुआ जब ‘पुष्पा 2’ स्टार जेल से रिहा हुए और उनसे मिलने के लिए कई सेलेब्स उनके घर पहुंचे. जब उनके मिलने-झूलने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई, तब यूजर्स एक्टर पर भड़क गए. दरअसल, उनके मुताबिक एक महिला की जान चले गई है और एक बच्चा घायल है, लेकिन इसके बावजूद एक्टर को जश्न मनाना है. कुछ लोगों का यह भी कहना है कि ऐसा लग रहा है एक्टर जेल से नहीं, कोई जंग से वापस आए हों.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










