Allu Arjun: ना राम चरण, ना जूनियर NTR, 'पुष्पा' के अल्लू अर्जुन INSTAGRAM पर सिर्फ 1 शख्स को करते हैं फॉलो
Published by : Divya Keshri Updated At : 25 Apr 2023 7:59 AM
अल्लू अर्जुन अपने इंस्टाग्राम पर खूब सारे पोस्ट करते रहते है. इंस्टाग्राम पर उन्हें 21 मिलियन लोग फॉलो करते है. भले ही एक्टर को लाखों लोग फॉलो करते है, लेकिन वो एक स्पेशल इंसान को इंस्टा पर फॉलो करते है.
Allu Arjun Instagram: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) इन दिनों पुष्पा 2: द रूल को लेकर लाइमलाइट में है. कुछ समय पहले ही पुष्पा 2 का पोस्टर रिलीज हुआ था, जिसे देख फैंस के रोंगटे खड़े हो गए थे. अल्लू साउथ सिनेमा में हाईएस्ट पेड एक्टर्स में से एक है. उनके चाहने वाले भी लाखों है. इंस्टाग्राम पर एक्टर की फैन फॉलोइंग तगड़ी है, लेकिन क्या आप जानते है वो सिर्फ एक शख्स को फॉलो करते है.
अल्लू अर्जुन अपने इंस्टाग्राम पर खूब सारे पोस्ट करते रहते है. इंस्टाग्राम पर उन्हें 21 मिलियन लोग फॉलो करते है. अबतक पुष्पा एक्टर ने 573 पोस्ट किए है. भले ही एक्टर को लाखों लोग फॉलो करते है, लेकिन वो सिर्फ एक ही शख्स यानी अपनी पत्नी स्नेहा रेड्डी को फॉलो करते है. जी हां, अल्लू सिर्फ अपनी वाइफ को इंस्टा पर फॉलो करते है.
https://www.instagram.com/p/CWPv2z5BBv0/
अल्लू अर्जुन और स्नेहा रेड्डी की लव स्टोरी काफी खूबसूरत है. अल्लू अपने दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए अमेरिका गए थे. यहीं पर उनकी मुलाकात स्नेहा से हुई. वह भी शादी में आई थी. जब अर्जुन के दोस्त ने उन्हें स्नेहा से मिलवाया, तो वह तुरंत उसके प्यार में पड़ गए. एक्टर के लिए यह पहली नजर का प्यार था. शादी में उनकी बातचीत आगे नहीं बढ़ी. जिसके बाद एक्टर ने स्नेहा को मैसेज किया और फिर दोनों की बात होने लगी. साल 6 मार्च 2011 को दोनों ने शादी कर ली. कपल के दो बच्चे है.
https://www.instagram.com/p/CME4iZqn3J5/
https://www.instagram.com/p/CVC1uA_BCXI/
दक्षिण अभिनेता अल्लू अर्जुन ने बॉक्स ऑफिस पर कई हिट फ़िल्में दी हैं, एशियानेट की एक रिपोर्ट के अनुसार उनकी अनुमानित कुल संपत्ति लगभग 350 करोड़ है. पोर्टल की मानें तो वो एक फिल्म के लिए 10 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं. मैन्स वर्ल्ड इंडिया वेबसाइट के अनुसार, उनके हाई-एंड फिल्म डील्स, ब्रांड एंडोर्समेंट, हैदराबाद में कई व्यवसायों के कारण उनकी कथित तौर पर वार्षिक आय 24 करोड़ रुपये है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










