पैरेंटिंग को लेकर कन्फ्यूज दिखीं आलिया भट्ट, सद्गुरु से पूछा बड़ा सवाल

Alia Bhatt
Alia Bhatt: आलिया भट्ट ने एक इवेंट में सद्गुरु से पैरेंटिंग को लेकर सवाल किया. उन्होंने जानना चाहा कि अच्छे पैरेंट कैसे बनें. सद्गुरु ने कहा कि ज्यादा चिंता करने वाले माता-पिता अच्छे नहीं बन पाते। आलिया इन दिनों बेटी राहा और करियर के बीच संतुलन बना रही हैं.
Alia Bhatt: बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट की जिंदगी मां बनने के बाद काफी बदल गई है. अब उनकी प्राथमिकता उनकी बेटी राहा है और वह अपने काम के साथ-साथ परिवार को भी पूरा समय दे रही हैं. आलिया ने अपने करियर की रफ्तार थोड़ी धीमी कर दी है, ताकि वह अपनी बेटी की परवरिश अच्छे से कर सकें. हर मां की तरह उनके मन में भी यह सवाल आता है कि क्या वह एक अच्छी मां बन पा रही हैं या नहीं.
पैरेंटिंग को लेकर पूछा अहम सवाल
हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान आलिया भट्ट ने आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु से एक सीधा और जरूरी सवाल किया. उन्होंने पूछा कि जो माता-पिता हमेशा इस बात को लेकर सोचते रहते हैं कि वे अच्छे पैरेंट बन पा रहे हैं या नहीं, उन्हें क्या करना चाहिए. आलिया का यह सवाल काफी सरल था, लेकिन हर माता-पिता की सोच को दर्शाता है.
सद्गुरु का आसान और जरूरी जवाब
Truly excited to see Sadhguru ji and alia Bhat’s full conversation pic.twitter.com/mCJF3pm0r9
— SgInclusive (@SgInclusivess) March 27, 2026
आलिया के सवाल का जवाब देते हुए सद्गुरु ने कहा कि जो माता-पिता हर समय चिंता करते रहते हैं, वे अच्छे पैरेंट नहीं बन पाते. बच्चों की परवरिश में जरूरत से ज्यादा चिंता करने के बजाय शांत और खुश रहना जरूरी है. उनका मानना है कि जब माता-पिता खुद संतुलित रहते हैं, तभी बच्चे भी अच्छे माहौल में बड़े होते हैं. सद्गुरु की यह बात लोगों को काफी पसंद आ रही है.
राहा के साथ बिताती हैं खास समय
रणबीर कपूर और आलिया की बेटी राहा का जन्म 6 नवंबर 2022 को हुआ था. बेटी के आने के बाद से ही दोनों अपनी जिंदगी का ज्यादा समय उसके साथ बिताते हैं. हाल ही में दोनों राहा के साथ वेकेशन पर भी गए थे, जहां उन्होंने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताया.
करियर और परिवार में बना रहीं संतुलन
काम की बात करें तो आलिया भट्ट मां बनने के बाद भी अपने करियर पर ध्यान दे रही हैं. उनकी फिल्म ‘जिगरा’ रिलीज हो चुकी है और आने वाले समय में वह ‘अल्फा’ फिल्म में नजर आएंगी. इस फिल्म में उनके साथ शरवरी वाघ भी दिखाई देंगी. आलिया इन दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बीच अच्छा संतुलन बनाने की कोशिश कर रही हैं.
यह भी पढ़ें: शादी के सवाल पर भड़कीं कृति सेनन, बोलीं- मुझे जल्दी नहीं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




