ePaper

Ajit Pawar Death: अजित पवार के निधन की खबर से कंगना रनौत हुई भावुक, कहा- ‘शब्द नहीं हैं इस हादसे के लिए’

Updated at : 28 Jan 2026 7:39 PM (IST)
विज्ञापन
Kangna Ranaut Reaction On Ajit Pawar Death

Kangna Ranaut Reaction On Ajit Pawar Death

Ajit Pawar Death: महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार की दुखद मौत पर सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने भावुक प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, “ओ माय गॉड, यह बेहद दुखद है.” इससे पहले रितेश देशमुख समेत कई बॉलीवुड और राजनीतिक लोग शोक व्यक्त कर चुके हैं.

विज्ञापन

Ajit Pawar Death: बुधवार, 28 जनवरी 2026 की सुबह महाराष्ट्र और पूरे देश के लिए दुखद रही. राज्य के उप मुख्यमंत्री अजित पवार का चार्टर प्लेन बारामती में क्रैश हो गया, जिसमें उनका निधन हो गया. अजित पवार राज्य के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले उप मुख्यमंत्री थे और उनका राजनीतिक योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता था. अब उनके मौत पर सांसद और बाॅलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत का भी बयान सामने आया है.

कंगना रनौत की भावुक प्रतिक्रिया

बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत संसद परिसर में मीडिया से बात करते हुए भावुक हो गईं. उन्होंने कहा, “ओ माय गॉड, यह बेहद दुखद है. इस खबर को शब्दों में बयां करना मुश्किल है. अपने भावनाओं को संभालकर मैं बाद में बयान दूंगी.” कंगना ने बताया कि सुबह की व्यस्तता के कारण उन्हें इस दुखद घटना की जानकारी नहीं थी.

अचानक खबर से स्तब्ध

कंगना रनौत का कहना था कि सुबह का समय अक्सर व्यस्त रहता है और अचानक समाचार सुनकर वे स्तब्ध रह गईं. उनकी यह प्रतिक्रिया यह दिखाती है कि अजीत पवार न केवल महाराष्ट्र की राजनीति में, बल्कि लोगों के दिलों में भी कितने महत्वपूर्ण थे.

बॉलीवुड और नेताओं की संवेदना

अजित पवार के निधन पर कई बॉलीवुड हस्तियों और नेताओं ने शोक व्यक्त किया. इसमें रितेश देशमुख, शिल्पा शेट्टी, माधुर भंडारकर, संजय दत्त और अनुपम खेर शामिल हैं. सभी ने सोशल मीडिया पर अपने संदेश साझा कर उनकी याद में संवेदना व्यक्त की.

राजकीय शोक की घोषणा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया. इस दौरान राज्यभर में झंडा आधा झंडा फहराया जाएगा और अजीत पवार की लंबी सेवा और योगदान को याद किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: Ajit Pawar Death: अजीत पवार की मौत से सदमे में रितेश देशमुख, सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola