Ajay Devgn ने सिंघम अगेन को मिले मिक्स रिव्यू पर तोड़ी चुप्पी, कहा- घुस घुस के मारने का…

Updated:
विज्ञापन
Ajay Devgn On Singham Again

Ajay Devgn On Singham Again

Ajay Devgn On Singham Again: अजय देवगन की सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई. अब अजय देवगन ने दर्शकों से मिल रहे मिक्स रिएक्शन पर बात की. उन्होंने कहा कि आगे मेहनत जारी रहेगी.

विज्ञापन

Ajay Devgn On Singham Again: रोहित शेट्टी की ओर से निर्देशित और अजय देवगन, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह स्टारर सिंघम अगेन दिवाली 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली. कमजोर कहानी की वजह से इसे आलोचना का भी सामना करना पड़ा था. हिंदू पौराणिक महाकाव्य, रामायण से प्रेरित इस कॉप ड्रामा में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों की टोली थी. बावजूद इसके यह बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई. अब अजय देवगन ने इसपर रिएक्ट किया है.

सिंघम अगेन की आलोचना पर अजय देवगन

जी रियल हीरोज इवेंट में, अजय ने बताया कि सिंघम अगेन के साथ क्या गलत हुआ. अभिनेता ने कहा, “मुझे लगता है कि दर्शकों से कई तरह की प्रतिक्रिया मिली, तो आगे ध्यान रखेंगे कि वो जो सिंघम का एहसास था- घुस घुस के मारने का- वो आगे जरूर रहेगा.”

सिंघम अगेन को लेकर क्या बोले थे रोहित शेट्टी

निर्देशक रोहित शेट्टी ने भी जूम संग बात करते हुए सिंघम अगेन को मिले मिक्स रिव्यू पर बात की. उन्होंने कहा, “इस तरह की फिल्मों की हमारी सेट ऑडियंस है. मैं फिल्म बनाकर ये शिकायत नहीं कर सकता हूं कि मुझे समीक्षकों की ओर से तारीफ क्यों नहीं मिल रही है. अगर मैं सोचूं कि मुझे पुरस्कार क्यों नहीं मिल रहे तो यह गलत होगा. यह दर्शकों के एंजॉयमेंट के लिए थी. आगे और मेहनत करना जारी रखेंगे.”

सिंघम अगेन के बारे में

सिंघम अगेन में अजय देवगन, करीना कपूर खान, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ और अर्जुन कपूर जैसे स्टार्स ने अभिनय किया था. 1 नवंबर 2024 को रिलीज हुई मूवी को कार्तिक आर्यन की भूल भूलैया 3 से कड़ी टक्कर मिली थी. सिंघम अगेन ने ओपनिंग डे पर रिकॉर्ड तोड़ते हुए 43.5 करोड़ की तगड़ी कमाई की थी. इसका लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 247.85 करोड़ रहा. वहीं दुनियाभर में इसने 372.4 करोड़ कमाए.

यह भी पढ़ें- Singham Again OTT: अवनी को कैसे बचाएगा बाजीराव सिंघम, अब ओटीटी पर कॉप ड्रामा को कर सकते हैं एंजॉय

यह भी पढ़ें- Singham Again संग भूल भूलैया 3 के क्लैश पर बोले अनीस बज्मी, कहा- बिजनेस और ज्यादा हो…

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola