सुहाना खान को फ्लाइंग किस देते नजर आये अमिताभ बच्चन के पोते अगस्त्य नंदा, VIDEO देख फैंस बोले- नयी जोड़ी…

Updated:
विज्ञापन
सुहाना खान को फ्लाइंग किस देते नजर आये अमिताभ बच्चन के पोते अगस्त्य नंदा, VIDEO देख फैंस बोले- नयी जोड़ी…

शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान और अमिताभ बच्चन के पोते अगस्त्य नंदा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें अगस्त्य सुहाना खान को फ्लाइंग किस देते दिखाई दे रहे हैं. वहीं स्टारकिड उन्हें देखकर हाथ हिला रही है.

विज्ञापन

अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा और शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान बीते दिनों तानिया श्रॉफ के जन्मदिन में पहुंचे. दोनों स्टार्स ने पार्टी के अंदर काफी एंजॉय किया. हालांकि जब सुहाना घर जा रही थी, तब अगस्त्य उन्हें कार तक छोड़ने आये और जाते वक्त सुहाना को फ्लाइंग किस भी दिया. वहीं स्टारकिड ने हाथ हिलाकर उन्हें बॉय किया. दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

अगस्त्य ने सुहाना को दिया फ्लाइंग किस

वीडियो में हम देख सकते हैं, कि जैसे ही सुहाना खान बर्थडे पार्टी से निकलने वाली थीं, अगस्त्य, तानिया और अहान शेट्टी उन्हें अपनी कार में छोड़ने आए. क्लिप में, सुहाना ने तानिया से हाथ मिलाया और हंसते हुए अपनी कार की ओर बढ़ी. पास में खड़े अगस्त्य ने सुहाना को उनकी कार तक पहुंचाने में मदद की. सुहाना और अगस्त्य ने कुछ देर बातचीत की, जिसके बाद उन्होंने उनका हाथ हिलाया. अगस्त्य ने बाद में स्टारकिड को फ्लाइंग किस दिया और फिर अपनी कार का दरवाजा बंद कर दिया. इसके बाद अगस्त्य तानिया और अहान के साथ अंदर चले गए. इवेंट के लिए सुहाना ने शिमरी लॉन्ग ड्रेस के साथ हील्स चुनीं. अगस्त्य ब्लैक टी-शर्ट और ब्लू डेनिम में नजर आए.

तानिया श्रॉफ की बर्थडे पार्टी में कई सेलेब्स हुए शामिल

तानिया श्रॉफ की बर्थडे पार्टी में सुहाना और अगस्त्य के अलावा आर्यन खान, संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी शनाया कपूर भी शामिल हुईं. पार्टी में वरुण धवन की भतीजी अंजिनी धवन और प्रोड्यूसर बोनी कपूर और दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर भी नजर आईं. बीते दिनों हिंदुस्तान टाइम्स के एक सूत्र ने खुलासा किया था कि सुहाना और अगस्त्य रिश्ते में हैं.

Also Read: Bholaa में ‘गब्बर सिंह’ लगते हैं अभिषेक बच्चन, एक हाथ से लेंगे बदला, KRK ने अजय देवगन की फिल्म का उड़ाया मजाक
रिलेशनशिप में हैं अगस्त्य-सुहाना

सूत्र ने कहा था कि उनका रिश्ता उनके डेब्यू प्रोजेक्ट के सेट पर शुरू हुआ था. “वे एक साथ बहुत समय बिताते थे और अपने बंधन को छिपाने की कोशिश भी नहीं कर रहे थे. प्रोडक्शन हाउस के अधिकांश लोगों को अगस्त 2022 में उनके बंधन के बारे में पता चला है”. बता दें कि सुहाना और अगस्त्य निर्देशक जोया अख्तर की आने वाली फिल्म ‘द आर्चीज’ से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी. इस फिल्म से खुशी, युवराज मेंडा, वेदांग रैना और मिहिर आहूजा भी बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे. यह फिल्म प्रतिष्ठित कॉमिक्स द आर्चीज का भारतीय रूपांतरण है. फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. इसके रिलीज डेट का अभी खुलासा नहीं किया गया है.

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola