Sushant Singh Rajput के फ्लैट में शिफ्ट हुई ये बॉलीवुड एक्टर, कहा- यह जगह मुझे पॉजिटिव वाइब्स देती है

Updated:
विज्ञापन

Adah Sharma

पिछले कुछ महीनों से कहा जा रहा हैं कि अदा शर्मा, दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मुंबई स्थित अपार्टमेंट में शिफ्ट होने वाली है. अब वो फाइनली शिफ्ट हो गई है और इसे लेकर उन्होंने बात की.

विज्ञापन

द केरल स्टोरी एक्ट्रेस अदा शर्मा की हाल ही में ‘बस्तर द नक्सल स्टोरी’ फिल्म रिलीज हुई थी. मूवी ने सिनेमाघरों में कोई खास प्रदर्शन नहीं किया था, लेकिन अदा की एक्टिंग से हर कोई इम्प्र���स हो गया. कुछ समय से एक्ट्रेस दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के मुंबई वाले अपार्टमेंट में शिफ्ट होने को लेकर सुर्खियों में है. अब वो एक्टर के घर में शिफ्ट हो गई है और इस बारे में एक्ट्रेस ने ही बताया.

विज्ञापन


सुशांत सिंह राजपूत के फ्लैट में शिफ्ट हुई अदा शर्मा
सुशांत सिंह राजपूत का निधन साल 2020 में हुआ था और तब से ही उनका बांद्रा स्थित अपार्टमेंट खाली था. अब उस घर में अदा शर्मा शिफ्ट हो गई है और उन्होंने इसे लेकर बात की. बॉम्बे टाइम्स संग इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा, “मैं चार महीने पहले फ्लैट में शिफ्ट हुई थी, लेकिन मैं बस्तर और द केरल स्टोरी की ओटीटी रिलीज सहित अपने प्रोजेक्ट्स को प्रमोट करने में बिजी थी. अब मैं फाइनली इसमें रहने लगी हूं.

Adah Sharma ने सुशांत सिंह राजपूत का अपार्टमेंट खरीदने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- जो इंसान इस दुनिया में नहीं है…

मुझे हमेशा लगता है कि यह मेरी आखिरी फिल्म हो सकती है… जानिए ऐसा क्यों कहा अदा शर्मा ने


अदा शर्मा बोलीं- मुझे पॉजिटिव वाइब्स…
अदा शर्मा ने कहा, “मैं अपनी पूरी लाइफ पाली हिल (बांद्रा) में एक ही घर में रही हूं और यह पहली बार है जब मैं वहां से बाहर आई हूं. मैं वाइब्स के प्रति बहुत सेंसेटिव हूं और यह जगह मुझे पॉजिटिव वाइब्स देती है.” एक्ट्रेस ने कहा कि इस घर में शिफ्ट होने को लेकर उनके मन में कोई संदेह नहीं था क्योंकि उन्होंने अपने आत्मा की बात सुनी और अन्य लोगों की बात पर ध्यान नहीं दिया. गौरतलब है कि अदा ने अपार्टमेंट खरीदा नहीं है, बल्कि इसे पांच साल के लिए किराए पर लिया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola