Lagaan के लिए आमिर खान नहीं थे पहली पसंद, बॉलीवुड के इस हीरो ने सुपरहिट फिल्म को मारी थी लात, ये है वजह

Updated:
विज्ञापन

फिल्म लगान में आमिर खान ने भुवन का किरदार निभाया था. हालांकि आमिर फिल्म के लिए पहली पसन्द नहीं थे. अभिषेक बच्चन को मुख्य भूमिका निभाने के लिए संपर्क किया गया था, लेकिन उन्होंने इस रोल के लिए मना कर दिया था.

विज्ञापन

Lagaan: आमिर खान की फिल्म लगान आपको याद होगी? लगान बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी और इसने जमकर कमाई भी की. आशुतोष गोवारीकर की लगान को रिलीज हुए पूरे 15 साल हो गए. मूवी में आमिर के अलावा ग्रेसी सिंह, यशपाल शर्मा और ब्रिटिश अभिनेत्री राचेल शेली ने अहम किरदार निभाया था. मूवी ने कई अवॉर्ड्स भी जीते और इसे 2002 में ऑस्कर नामांकन भी मिला. लेकिन क्या आप जानते है आमिर की जगह आशुतोष अभिषेक बच्चन को लेना चाहते थे.

विज्ञापन

लगानके लिए आमिर खान नहीं थे पहली पसंद

फिल्म लगान में आमिर खान ने भुवन का किरदार निभाया था. हालांकि आमिर फिल्म के लिए पहली पसन्द नहीं थे. अभिषेक बच्चन को मुख्य भूमिका निभाने के लिए संपर्क किया गया था, लेकिन उन्होंने इस रोल के लिए मना कर दिया था. अभिषेक ने ईटाइम्स से बातचीत में इसे मना करने के पीछे वजह बताई थी. उन्होंने कहा था, मैं लगान जैसी महाकाव्य फिल्म करने के लिए बहुत रॉ और यंग था. बेशक, मुझे पता था कि यह बहुत बड़ा होने वाला था, लेकिन मैं इसका हिस्सा बनने के लिए बिल्कुल तैयार नहीं था.

अभिषेक बच्चन ने कही थी ये बात

अभिषेक बच्चन ने ये भी कहा था कि, “मुझे खुशी है कि आमिर ने लगान किया. उन्होंने प्रोजेक्ट में इतना जादू और विश्वसनीयता लाया. हर फिल्म और भूमिका की अपनी नियति होती है.” बता दें कि लगान हिंदी सिनेमा के इतिहास में बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में से एक है. वहीं, लगान के 22 साल होने पर आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस ने फिल्म के सेट से कई तसवीरें पोस्ट की थी. इसके कैप्शन में लिखा था, “‘लगान’ के 22 साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए पुरानी यादें ताजा करना, उन पलों को फिर से जी रहा हूं जिन्होंने इसे भारतीय सिनेमा का एक प्रतिष्ठित हिस्सा बना दिया.

Also Read: कौन हैं आकांक्षा पुरी? मीका सिंह के गले में वरमाला डालने से पहले इस एक्टर को किया है डेट, जानें कौन है वो शख्स

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola