इम्तियाज अली की ''रहनुमा'' से लौट रही है शाहरुख-अनुष्का की जोड़ी, यह लुक देखा क्या आपने?
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 May 2017 5:45 PM
मुंबई : इम्तियाज अली शाहरुख खान और अनुष्का शर्माको लेकर एक फिल्म बना रहे हैं. फिल्म का नाम फिलहाल तय नहीं हो पाया है. समय-समय पर ‘रहनुमा’, ‘रौला’और ‘द रिंग’ के नाम से इसकी चर्चा मीडिया में होती रहती है. भले ही फिल्म का नाम अब तक तय न हो पाया हो, लेकिन इस पर […]
मुंबई : इम्तियाज अली शाहरुख खान और अनुष्का शर्माको लेकर एक फिल्म बना रहे हैं. फिल्म का नाम फिलहाल तय नहीं हो पाया है. समय-समय पर ‘रहनुमा’, ‘रौला’और ‘द रिंग’ के नाम से इसकी चर्चा मीडिया में होती रहती है.
भले ही फिल्म का नाम अब तक तय न हो पाया हो, लेकिन इस पर काम पूरे जोर-शोर से हो रहा है. समय-समय पर फिल्म से जुड़ी कुछ तस्वीरें बाहर आती रहती हैं, जो फैंस के बीच जिज्ञासा पैदा करती हैं.
इसी बीच हाल ही में शाहरुख खान ने फिल्म से जुड़ी एक तस्वीर शेयर की है. इसमें वे और अनुष्का शर्मा बिल्कुल पंजाबी वेशभूषा में नजर आ रहे हैं.
सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है शाहरुख, आर्यन और सारा की ये तस्वीर…
बताया जाता है कि इम्तियाज अली की इस फिल्म में शाहरुख एक पंजाबी टूरिस्ट गाइड बने हैं. जबकि अनुष्का हैं गुजराती लड़की, जो यूरोप घूमने जाती हैं और शाहरुख से उनकी मुलाकात होती है.
इम्तियाज अली ने अभी तक फिल्म को लेकर काफी संस्पेंस बनाकर रखा हुआ है. यही वजह है कि फैंस इस फिल्म के लिए बेसब्र हो रहे हैं.
बताते चलें कि शाहरुख खान इस फिल्म में तीसरी बार अनुष्का शर्मा के साथ काम कर रहे हैं. इससे पहले ‘जब तक है जान’ और ‘रब ने बना दी जोड़ी’ में दर्शक उन्हें काफी पसंद कर चुके हैं.
अब देखना है कि तीसरी बार दोनों मिलकर क्या कमाल करते हैं. फिल्म का बड़ा हिस्सा प्राग, लिस्बन, एम्सटर्डम और बुडापेस्ट में शूट हो चुका है. एक शेड्यूल पंजाब में भी शूट किया गया है.
पहले अफवाह थी कि यह देवआनंद की फिल्म ‘गाइड’ की रीमेक है. लेकिन इम्तियाज अली ने इसे गलत बतातेहुए कहा है कि यह एक इंटेंस लव स्टोरी है. फिल्म अगस्त में रिलीज होनी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










