सलमान ने शेयर किया ''प्रेम रतन धन पायो'' का मेकिंग वीडियो

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इनदिनों अपनी आगामी फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ को लेकर खासा व्यस्त हैं. वहीं सलमान ने फिल्म का मेकिंग वीडियो शेयर किया है. सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सलमान के अलावा सोनम कपूर, नील नितिन मुकेश, स्वरा भास्कर और अनुपम खेर मुख्य भूमिकाओं में हैं. सलमान ने […]
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इनदिनों अपनी आगामी फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ को लेकर खासा व्यस्त हैं. वहीं सलमान ने फिल्म का मेकिंग वीडियो शेयर किया है. सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सलमान के अलावा सोनम कपूर, नील नितिन मुकेश, स्वरा भास्कर और अनुपम खेर मुख्य भूमिकाओं में हैं.
सलमान ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है,’ मेरे डायरेक्टर मेरे दोस्त.’ सलमान, सूरज के साथ लगभग 16 साल बाद दोबारा काम कर रहे हैं. सलमान ने इस वीडियो में अपने और सूरज बड़जात्या के इमोशनल अटैचमेंट के बारे में बताया है. सलमान अपनी बातों को बताते हुए बेहद भावुक भी नजर आ रहे हैं.
इस फिल्म में सलमान डबल रोल में नजर आयेंगे. सलमान ने इस वीडियो में फिल्म के सेट के अलावा सूरज बड़जात्या के साथ काम के एक्सपीरीयंस को शेयर किया है. सलमान एक बार फिर इस फिल्म में प्रेम के किरदार में दिखाई देंगे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




