सलमान की ''PRDP'' के साथ आयेगा शाहरुख की ''दिलवाले'' का ट्रेलर

खान फैंस के लिए खुशखबरी है कि इस दीवाली सलमान की आगामी फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ की रिलीज के साथ शाहरुख खान की फिल्म ‘दिलवाले’ का ट्रेलर रिलीज होगा. सलमान और शाहरुख दोनों एकदूसरे की फिल्मों को प्रमोट कर रहे है. सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी ‘प्रेम रतन धन पायो’ में सलमान के […]
खान फैंस के लिए खुशखबरी है कि इस दीवाली सलमान की आगामी फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ की रिलीज के साथ शाहरुख खान की फिल्म ‘दिलवाले’ का ट्रेलर रिलीज होगा. सलमान और शाहरुख दोनों एकदूसरे की फिल्मों को प्रमोट कर रहे है. सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी ‘प्रेम रतन धन पायो’ में सलमान के साथ सोनम कपूर, स्वरा भास्कर, नील नितिन मुकेश और अनुपम खेर भी मुख्य भूमिका में हैं.
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म ‘दिलवाले’ में शाहरुख के अलावा काजोल, कृति शैनन और वरुण धवन मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म में लगभग 5 साल बाद इस फिल्म से वापसी करने जा रहे हैं. दोनों की हिट जोड़ी कई हिट फिल्मों में साथ काम कर चुकी हैं.’प्रेम रतन धन पायो’ 12 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




