ePaper

जानें क्‍यों रितेश देशमुख को लेकर डरे हुए थे पुलकित सम्राट

Updated at : 01 Aug 2015 2:38 PM (IST)
विज्ञापन
जानें क्‍यों रितेश देशमुख को लेकर डरे हुए थे पुलकित सम्राट

नयी दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेता पुलकित सम्राट आगामी फिल्‍म ‘बंगिस्‍तान’ में अपने सह अभिनेता रितेश देशमुख के साथ काम करने को लेकर थोड़े डरे हुए थे. एक्सेल इंटरटेनमेंट की इस फिल्म में पहली बार दोनों अभिनेता एक साथ नजर आने वाले हैं. फिल्म के प्रोमो में पर्दे पर दोनों अभिनेताओं की जोडी को दर्शक सराह […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेता पुलकित सम्राट आगामी फिल्‍म ‘बंगिस्‍तान’ में अपने सह अभिनेता रितेश देशमुख के साथ काम करने को लेकर थोड़े डरे हुए थे. एक्सेल इंटरटेनमेंट की इस फिल्म में पहली बार दोनों अभिनेता एक साथ नजर आने वाले हैं. फिल्म के प्रोमो में पर्दे पर दोनों अभिनेताओं की जोडी को दर्शक सराह रहे हैं.

पुलकित ने बताया,’ रितेश बहुत मजकिया हैं. उनमें हास्य की बहुत अद्भूत समझ है. लेकिन मैं उनके साथ काम करने को लेकर डरा हुआ था. वह मुझसे काफी वरिष्ठ हैं ऐसे में मुझे लगता था कि वह मेरे साथ किस तरह पेश आएंगे. मैं उनके साथ काम कैसे कर पाउंगा.’

‘फुकरे’ के अभिनेता को उस समय सुखद आश्चर्य का सामना करना पडा जब रितेश (36) ने संबंध को सहज बनाने का प्रयास किया. पुलकित ने बताया,’ मैं चकित रह गया, उन्होंने पहले मुझे ‘हैलो’ कहा. उन्होंने संबंध को सहज बनाया. हमने खूब मस्ती की जिसका नतीजा आखिरकार पर्दे पर भी नजर आया.’

‘बंगिस्‍तान’ से करण अंशुमान अपनी निर्देशकीय पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं. फिल्म में पुलकित और रितेश ने दो आतंकवादियों का किरदार निभाया है जो विश्व को बदलने के मिशन पर निकले हैं. ‘बंगिस्‍तान’ में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस भी नजर आयेंगी और फिल्म सात अगस्त को सिनेमा घरों में प्रदर्शित होने वाली है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola