आईफा में ''एबीसीडी 2'' का प्रचार करेगी श्रद्धा कपूर

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर अपनी आगामी फिल्म ‘एबीसीडी 2’ के प्रमोशन को लेकर खासा व्यस्त हैं. वहीं श्रद्धा कुआलालंपुर में आयोजित तीन दिवसीय आईफा अवार्ड्स 2015 में भी फिल्म का प्रचार करेंगी. फिल्म में वरुण धवन भी मुख्य भूमिका में हैं. श्रद्धा ने इस बात की जानकारी खुद अपने ट्विटर हैंडल पर दी. उन्होंने लिखा,’ […]
बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर अपनी आगामी फिल्म ‘एबीसीडी 2’ के प्रमोशन को लेकर खासा व्यस्त हैं. वहीं श्रद्धा कुआलालंपुर में आयोजित तीन दिवसीय आईफा अवार्ड्स 2015 में भी फिल्म का प्रचार करेंगी. फिल्म में वरुण धवन भी मुख्य भूमिका में हैं.
श्रद्धा ने इस बात की जानकारी खुद अपने ट्विटर हैंडल पर दी. उन्होंने लिखा,’ हैदराबाद से मलेशिया. आईफा में ‘एबीसीडी 2′ का प्रचार. मुख्य पुरस्कार समारोह में एक विशेष प्रस्तुति दे रही हूं. कामना करें कि मेरी किस्मत मेरा साथ दे.’
Hyderabad to Malaysia, #ABCD2 promotions to #IIFA. Doing a very special tribute on the main awards show night. Fingers crossed,wish me luck!
— Shraddha (@ShraddhaKapoor) June 5, 2015
रेमो डिसूजा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में वरुण-श्रद्धा डांस मूव्स करते दिखाई देंगे. फिल्म ‘एबीसीडी’ की सीक्वल है. फिल्म को दर्शकों ने खासा पसंद किया था. अब देखना दिलचस्प होगा कि यह फिल्म दर्शकों को कितना लुभा पाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




