''एबीसीडी 2'' में वरुण के स्तर का डांस करना बेहद मुश्किल था : श्रद्धा कपूर

Published at :27 May 2015 4:44 PM (IST)
विज्ञापन
''एबीसीडी 2'' में वरुण के स्तर का डांस करना बेहद मुश्किल था : श्रद्धा कपूर

नयी दिल्ली : जानेमाने कोरियोग्राफर-निर्देशक रेमो डिसूजा की आगामी फिल्‍म ‘एबीसीडी 2’ की लीड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर का कहना है कि उसके लिए अपने सह-कलाकार वरुण धवन एवं अन्य डांसरों के साथ नृत्य में तालमेल बैठाना आसान काम नहीं था. फिल्‍म में प्रभुदेवा भी नजर आयेंगे. ‘एबीसीडी 2’ इसी नाम से 2013 में बनी फिल्म […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : जानेमाने कोरियोग्राफर-निर्देशक रेमो डिसूजा की आगामी फिल्‍म ‘एबीसीडी 2’ की लीड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर का कहना है कि उसके लिए अपने सह-कलाकार वरुण धवन एवं अन्य डांसरों के साथ नृत्य में तालमेल बैठाना आसान काम नहीं था. फिल्‍म में प्रभुदेवा भी नजर आयेंगे.

‘एबीसीडी 2’ इसी नाम से 2013 में बनी फिल्म की अगली कडी है. करन जौहर की ‘उंगली’ फिल्म में एक आइटम नंबर करने वाली श्रद्धा (26) ने बताया कि इस फिल्म का एक हिस्सा होना उसके लिए चुनौती थी, क्योंकि वह एक प्रशिक्षित नृत्यांगना नहीं हैं.

उन्होंने कहा, ‘ मेरे लिए टीम के एक हिस्से की तरह दिखाई देना बहुत कठिन था. यह मानसिक एवं शारीरिक दोनों ही तरह से चुनौतीपूर्ण था. मैंने वरुण और अन्य कलाकारों के स्तर का नृत्य फिल्म में कभी नहीं किया है. मैंने अपनी फिल्मों में से किसी में भी कभी नृत्य नहीं किया और अचानक मुझे इस प्रोजेक्ट का एक हिस्सा बनने का प्रस्ताव मिला. जब मैं नृत्य कर रही थीं तो मैं सोच रही थी कि काश इसे करने के लिए मैंने और अधिक अभ्यास किया होता.’

डिज्नी की यह फिल्म 19 जून को रिलीज होगी तथा इसमें रेमो के डांसिंग स्टार धर्मेश येलांदे, लॉरेन गौटलिब, राघव जुयाल एवं पुनीत पाठक भी हैं. श्रद्धा ने बताया कि फिल्म में काम करना उनके लिए जीवन को बदलने वाला अनुभव रहा है, क्योंकि इसके बाद वह अपनी फिटनेस को लेकर और अधिक सचेत हो गई हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola