ePaper

फोटो नहीं खिंचवाना सलमान पर पड़ा भारी, करा दी गई शूटिंग बंद...

Updated at : 12 Mar 2015 11:10 AM (IST)
विज्ञापन
फोटो नहीं खिंचवाना सलमान पर पड़ा भारी, करा दी गई शूटिंग बंद...

बॉलीवुड के दबंग खान को फोटो खिंचवाने से मना करना भारी पड़ गया. सलमान इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘प्रेम रतन धन पायो’ की शूटिंग को लेकर राजस्‍थान में हैं. राजस्थान के जिला कलेक्टर ने सलमान के उनके फैमिली संग फोटो खिंचवाने से मना करने को लेकर फिल्‍म की शूटिंग बंद करवा दी. अब इसे फैन्‍स […]

विज्ञापन

बॉलीवुड के दबंग खान को फोटो खिंचवाने से मना करना भारी पड़ गया. सलमान इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘प्रेम रतन धन पायो’ की शूटिंग को लेकर राजस्‍थान में हैं. राजस्थान के जिला कलेक्टर ने सलमान के उनके फैमिली संग फोटो खिंचवाने से मना करने को लेकर फिल्‍म की शूटिंग बंद करवा दी. अब इसे फैन्‍स की जिद बोला जा सकता है.

वहीं शूटिंग बंद होते देख सलमान खान को जिला कलेक्टर की बात माननी पड़ी. उन्‍होंने अगले आधे घंटे तक डीएम के पूरे परिवार के साथ फोटो खिंचवाई. खबरों के अनुसार फिल्‍म की शूटिंग राजस्‍थान के कुंभालगढ़ में चल रही है. शूटिंग देखने के लिए वहां के स्‍थानीय जिला कलेक्‍टर केसी वर्मा अपने पूरे परिवार के साथ व‍हां पहुंचे.

वर्मा ने वहां पहुंचकर सलमान के साथ फोटो खिंचवाने की अच्‍छा जताई. लेकिन सलमान शूटिंग में व्‍यस्‍त होने के कारण उन्‍होंने उनकी बातों पर कोई खास ध्‍यान नहीं दिया. सलमान के मना करने के बाद वर्मा ने तुरंत शूटिंग बंद करने के आदेश दे दिये. लेकिन फिर बाद में सलमान फोटो खिंचवाने को तैयार हो गये.

आपको बात दें कि सलमान फिल्‍म में दोहरी भूमिका में दिखाई देंगे. फिल्‍म में सलमान खान के आपोजिट सोनम कपूर ने मुख्‍य भूमिका निभाई है. इस फिल्‍म में दर्शक एकबार फिर पुराने शर्मीले प्रेम को देख पायेंगे. फिल्‍म में अनुपम खेर भी है. सलमान इस फिल्‍म के अलावा कबीर खान की आगामी फिल्‍म ‘बजरंगी भाईजान’ की भी शूटिंग कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola