सोनम को ''प्रेम'' संग रोमांस करने में नहीं हुई कोई दिक्कत...

बॉलीवुड के जानीमानी अभिनेत्री सोनम कपूर का कहना है कि उन्हें सलमान के साथ ऑनस्क्रीन रोमांस करने में कोई परेशानी नहीं हुई. सोनम इनदिनों सलमान के साथ आगामी फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ की शूटिंग कर रही हैं. इस फिल्म को लेकर वे खास उत्साहित हैं. इस फिल्म में सलमान डबल रोल में नजर आयेंगे. […]
बॉलीवुड के जानीमानी अभिनेत्री सोनम कपूर का कहना है कि उन्हें सलमान के साथ ऑनस्क्रीन रोमांस करने में कोई परेशानी नहीं हुई. सोनम इनदिनों सलमान के साथ आगामी फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ की शूटिंग कर रही हैं. इस फिल्म को लेकर वे खास उत्साहित हैं. इस फिल्म में सलमान डबल रोल में नजर आयेंगे.
सोनम का कहना है कि,’ सलमान मेरे पापा (अनिल कपूर) से बहुत छोटे हैं. मुझे सलमान के साथ किसी भी सीन को शूट करने में कोई परेशानी नहीं हुई.’ सोनम का लुक इस फिल्म में एकदम अलग होगा. फिल्म में सलमान प्रेम के किरदार में नजर आयेंगे. वे एक शर्मीले लड़के के रूप में नजर आयेंगे जैसा कि वो फिल्म ‘हम साथ-साथ है’ में नजर आये थे.
अनिल कपूर सलमान के बहुत अच्छे दोस्त हैं. दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया है. सलमान ने एक बयान में कहा था कि सोनम के साथ सीन फिल्माने में वे असहज महसूस कर रहे हैं क्योंकि वह मुझसे बहुत छोटे उम्र की है.’
फिलहाल सलमान इस फिल्म के अलावा ‘बजरंगी भाईजान’ की शूटिंग को लेकर भी खासा व्यस्त हैं. इस फिल्म में उनके साथ करीना कपूर नजर आयेंगी. साथ ही फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी मुख्य भूमिका में नजर आयेंगे. सोनम की फिल्म ‘डॉली की डोली’ आज ही रिलीज हुई है. फिल्म में उन्होंने एक लुटेरी दुल्हन का किरदार निभाया है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




