सीएए से मुसलमानों को कोई खतरा नहीं: रजनीकांत

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चेन्नई : सुपरस्टार रजनीकांत ने बुधवार को संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) का समर्थन किया और कहा कि इस कानून से मुसलमानों को कोई खतरा नहीं है. नागरिकता कानून में संशोधन और इसके खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शनों के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया देते हुए रजनीकांत ने यहां कहा, ‘‘सीएए से मुसलमानों को कोई खतरा नहीं है. अगर […]

विज्ञापन

चेन्नई : सुपरस्टार रजनीकांत ने बुधवार को संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) का समर्थन किया और कहा कि इस कानून से मुसलमानों को कोई खतरा नहीं है. नागरिकता कानून में संशोधन और इसके खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शनों के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया देते हुए रजनीकांत ने यहां कहा, ‘‘सीएए से मुसलमानों को कोई खतरा नहीं है. अगर उन्हें कोई दिक्कत आती है तो उनके लिए आवाज उठाने वाला मैं पहला शख्स होऊंगा.’

विज्ञापन

रजनीकांत ने कहा कि केंद्र सरकार ने आश्वासन दिया है कि भारतीय लोगों को सीएए से कोई परेशानी नहीं होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दल अपने स्वार्थी हितों के लिए सीएए के खिलाफ लोगों को भड़का रहे हैं.

उन्होंने इस कानून के खिलाफ प्रदर्शनों का समर्थन करने के लिए धार्मिक नेताओं को जिम्मेदार ठहराया और इसे ‘काफी गलत’ बताया. राष्ट्रीय नागरिक पंजी का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि यह अभियान ‘‘बहुत, बहुत आवश्यक’ है और कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार ने भी पूर्व में ऐसा किया था.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola