नये जमाने की पारिवारिक फिल्में बनाने पर काम कर रहा हूं: सूरज बड़जात्या
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Feb 2020 9:54 AM
मुंबई : मशहूर निर्देशक सूरज बड़जात्या का कहना है कि वह युवाओं को भारतीय परंपराओं और मूल्यों से अवगत कराने को एक चुनौतीपूर्ण काम मानते हैं. बड़जात्या ने 1989 में फिल्म ”मैंने प्यार किया” से पदार्पण किया था. इसके बाद उन्होंने ”हम आपके हैं कौन” (1994), हम साथ-साथ हैं (1999), विवाह (2006) और ”प्रेम रतन […]
मुंबई : मशहूर निर्देशक सूरज बड़जात्या का कहना है कि वह युवाओं को भारतीय परंपराओं और मूल्यों से अवगत कराने को एक चुनौतीपूर्ण काम मानते हैं. बड़जात्या ने 1989 में फिल्म ”मैंने प्यार किया” से पदार्पण किया था. इसके बाद उन्होंने ”हम आपके हैं कौन” (1994), हम साथ-साथ हैं (1999), विवाह (2006) और ”प्रेम रतन धन पायो” (2015) जैसी पारिवारिक फिल्मों का निर्देशन किया.
बड़जात्या ने साक्षात्कार में कहा, ”इन्हें (परिवार केन्द्रित फिल्में)बनाने को लेकर मैं समाज के प्रति और भी ज्यादा जिम्मेदार महसूस कर रहा हूं क्योंकि कोई और इन्हें नहीं बना रहा.” उन्होंने कहा कि युवाओं के लिये ऐसी फिल्में बनाना काफी चुनौतीपूर्ण है.
उन्होंने कहा, ”जब मैं ‘बधाई हो’ या ‘बाला’ जैसी फिल्में देखता हूं तो उनकी तारीफ करता हूं और राजू हिरानी जो फिल्में बनाते हैं वे भी काबिले तारीफ होती हैं. मैं इसे बहुत अच्छा मानता हूं.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










