निर्भया मामले में वकील इंदिरा जयसिंह के बयान पर भड़कीं कंगना रनौत, VIDEO

Updated at : 23 Jan 2020 11:09 AM (IST)
विज्ञापन
निर्भया मामले में वकील इंदिरा जयसिंह के बयान पर भड़कीं कंगना रनौत, VIDEO

कंगना रनौत अपनी फिल्‍मों के अलावा बेबाक बयानों को लेकर भी जानी जाती हैं. अभिनेत्री किसी भी मुद्दे पर खुलकर अपने विचार प्रकट करती हैं. वह सामाजिक मुद्दों पर खुलकर बोलती हैं. हाल ही में अभिनेत्री ने निर्भया गैंगरेप और हत्‍या के दोषियों के अलावा वकील इंदिरा जयसिंह पर अपना गुस्‍सा प्रकट किया है. कंगना […]

विज्ञापन

कंगना रनौत अपनी फिल्‍मों के अलावा बेबाक बयानों को लेकर भी जानी जाती हैं. अभिनेत्री किसी भी मुद्दे पर खुलकर अपने विचार प्रकट करती हैं. वह सामाजिक मुद्दों पर खुलकर बोलती हैं. हाल ही में अभिनेत्री ने निर्भया गैंगरेप और हत्‍या के दोषियों के अलावा वकील इंदिरा जयसिंह पर अपना गुस्‍सा प्रकट किया है.

कंगना ने निर्भया गैंगरेप और मर्डर के दोषियों पर अपनी राय देते हुए कहा कि, ‘जो शख्‍स इस तरह की हरकतें कर पा रहा है वह किसी मायने में अव्‍यस्‍क तो है ही नहीं.’ कंगना यहीं नहीं थमीं उन्‍होंने वकील इंदिरा जयसिंह को भी खरी-खोटी सुनाई.

दरअसल वरिष्ठ वकील इंदिरा जयसिंह ने एक ट्वीट में निर्भया की मां आशा देवी से आग्रह किया था कि वो 2012 दिल्ली गैंगरेप के आरोपियों को माफ कर दें. कंगना ने कहा,’ उस महिला को चार दिन उन कैदियों के साथ जेल में बंद कर दो. कैसी महिला हैं वो जिसे ऐसे लोगों पर दया आती है.’

उन्‍होंने आगे कहा,’ ऐसी औरतों की कोख से ही वहशी-दरिंदे पैदा होते हैं. ऐसे ही लोगों को बलात्‍कारियों के प्रति सहानुभूति होती है.’ दरअसल कंगना बीती रात मुंबई में अपनी आनेवाली फिल्‍म ‘पंगा’ के प्रीमियर के दौरान हुई प्रेस कांफ्रेंस में रिचा चड्ढा, नीना‌ गुप्ता, जस्सी गिल और फिल्म की निर्देशक अश्विनी अय्यर तिवारी के साथ मौजूद थीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola