ePaper

कैब ड्राईवर की हरकत से डरीं सोनम कपूर, किया ऐसा ट्वीट

Updated at : 16 Jan 2020 1:43 PM (IST)
विज्ञापन
कैब ड्राईवर की हरकत से डरीं सोनम कपूर, किया ऐसा ट्वीट

सोनम कपूर फिलहाल लंदन में हैं. लेकिन लगता है उनका समय कुछ ठीक नहीं चल रहा है. सोनम इनदिनों लगातार ट्रैवल कर रही है और उनके साथ एक के बाद एक बुरी घटनायें हो रही है. कुछ समय पहले सोमन का ट्रैवल के दौरान लगेज गुम हो गया था. अब उनके साथ लंदन में कुछ […]

विज्ञापन

सोनम कपूर फिलहाल लंदन में हैं. लेकिन लगता है उनका समय कुछ ठीक नहीं चल रहा है. सोनम इनदिनों लगातार ट्रैवल कर रही है और उनके साथ एक के बाद एक बुरी घटनायें हो रही है. कुछ समय पहले सोमन का ट्रैवल के दौरान लगेज गुम हो गया था. अब उनके साथ लंदन में कुछ ऐसा हुआ कि जिससे वो बुरी तरह हिल गई हैं.

सोनम ने ट्वीट कर बताया कि कैसे लंदन में कैब सर्विस उबर के साथ उनका एक्‍सपीरीयंस डरावना रहा. उन्‍होंने लिखा,’ मैंने लंदन में उबर के साथ कुछ भयावह एक्‍सीपीरीयंस किया है. आप कृपया ध्‍यान रखें. अच्‍छा होगा आप यहां लोकल कैब और पब्लिक परिवहनों का इस्‍तेमान करें और सुरक्षित करें. मैं बुरी तरह हिल गई हूं.’

सोनम के इस ट्वीट के बाद फैंस कमेंट कर उनसे मामले के बारे में पूछने लगे. एक यूजर ने पूछा- क्‍या हुआ सोनम ? लंदन में कैब इस्‍तेमाल करने वाले एक इंसान के तौर पर मेरे लिए यह जानना मददगार साबित होगा.’ सोनम ने जवाब देते हुए लिखा कि उनका कैब ड्राईवर मानसिक रूप से परेशान था और उन‍पर चिल्‍ला रहा था. उन्‍होंने लिखा,’ ड्राईवर अस्थिर था और मुझपर जोर-जोर से चिल्‍ला रहा था. मैं अंत तक बुरी तरह से डर गई थी.’

सोनम के इस ट्वीट पर उबर ने जवाब दिया है. उबर के ग्‍लोबल हेल्‍पलाइन अकाउंट ने जवाब देते हुए कहा कि ग्राहक किसी भी बारे में उन्‍हें सीधे शिकायत कर सकते हैं. हालांकि सोनम ने इसका कोई जवाब नहीं दिया है.

गौरतलब है कि, कुछ दिनों पहले सोनम कपूर ने ब्रिटिश एयरवेज को लेकर ट्वीट किया था. उन्‍होंने बताया था वह तीसरी बार इस एयरलाइन में ट्रैवल कर रही हैं और उनका बैग दूसरी बार खो गया है. इसके बाद ब्रिटिश एयरवेज ने सोनम से माफी मांगी थी और उनका बैग जल्‍द से जल्‍द वापस करने का वादा किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola