फिल्‍म इंडस्‍ट्री को लेकर नेहा धूपिया का हैरान कर देनेवाला खुलासा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नेहा धूपिया पिछले काफी समय से बड़े पर्दे से दूर हैं. उनका करियर ज्‍यादा खास नहीं रहा है. ज्‍यादातर फिल्‍मों में उन्‍होंने सह कलाकार की भूमिका निभाई है. नेहा बॉलीवुड के अलावा कई साउथ फिल्‍मों में भी नजर आ चुकी हैं. अब अभिनेत्री ने साउथ इंडस्‍ट्री को लेकर हैरान कर देनेवाला खुलासा किया है. अंग्रेजी […]

विज्ञापन

नेहा धूपिया पिछले काफी समय से बड़े पर्दे से दूर हैं. उनका करियर ज्‍यादा खास नहीं रहा है. ज्‍यादातर फिल्‍मों में उन्‍होंने सह कलाकार की भूमिका निभाई है. नेहा बॉलीवुड के अलावा कई साउथ फिल्‍मों में भी नजर आ चुकी हैं. अब अभिनेत्री ने साउथ इंडस्‍ट्री को लेकर हैरान कर देनेवाला खुलासा किया है.

विज्ञापन

अंग्रेजी वेबसाइट के अनुसार, नेहा ने खुलासा किया कि, जब वह साउथ इंडस्‍ट्री में काम कर रही थीं तो उस समय उन्‍हें लिंगभेद (Sexism) का सामना करना पड़ा था.

नेहा ने बताया कि, शूटिंग सेट पर जब उन्‍हें भूख लगती थी तो वहां मौजूद सभी लोग उन्‍हें अभिनेता से पहले खाने से मना करते थे, चाहे उन्‍हें कितनी ही भूख क्‍यों न लगी हो. उन्‍होंने बताया,’ मैं जब साउथ सिनेमा में काम कर रही थी तो सभी लोग मुझसे कहते थे कि पहले अभिनेता को खाने देना फिर तुम खा लेना. पहले उन्‍हें प्‍लेट उठाने देना फिर तुम उठाना. यह मेरे लिए हैरान कर देनेवाली बात थी.’

हालां‍कि नेहा धूपिया ने यह भी कहा कि, ‘यह काफी पुरानी बात है. बाद में ऐसा देखने को नहीं मिला. ऐसी घटना मेरे साथ सिर्फ एक बार ही हुई थी.’ बता दें कि नेहा धूपिया ने फिल्‍म Ninne Ishtapaddanu से साउथ सिनेमा में डेब्‍यू किया था.

गौरतलब है कि इनदिनों नेहा अपने टॉक शो ‘नो फिल्‍टर नेहा- सीजन 4’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. उनके इस शो में कई सेलेब्‍स पहुंच चुके हैं जिन्‍होंने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाईफ से जुड़े खुलासे किये हैं.

फिलहाल नेहा मदरहुड इंज्‍वॉय कर रही हैं. बीते दिनों नेहा और उनके पति अंगद बेदी ने बेटी मेहर का पहला जन्‍मदिन मनाया था. दोनों बेटी को लेकर स्‍वर्ण मंदिर मत्‍था टेकने पहुंचे थे. नेहा और अंगद ने बेटी की कई खूबसूरत तसवीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं जिसे फैंस बेहद पसंद करते हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola