सलमान खान के जन्मदिन पर ही क्यों अर्पिता ने दिया बेटी को जन्म, आयुष ने बताया
सलमान खान के जन्मदिन (27 दिसंबर) पर उनकी बहन अर्पिता खान शर्मा ने भाईजान को एक बेहद ही प्यारा गिफ्ट दिया. इस दिन उनकी बहन ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया. जिसका नाम आयत रखा गया है. अर्पिता के पति आयुष शर्मा ने आयत की कई खूबसूरत तसवीरें शेयर की है. मंगलवार को […]
सलमान खान के जन्मदिन (27 दिसंबर) पर उनकी बहन अर्पिता खान शर्मा ने भाईजान को एक बेहद ही प्यारा गिफ्ट दिया. इस दिन उनकी बहन ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया. जिसका नाम आयत रखा गया है. अर्पिता के पति आयुष शर्मा ने आयत की कई खूबसूरत तसवीरें शेयर की है. मंगलवार को अर्पिता को अस्पताल से छुट्टी मिल गई.
अब आयुष ने खुलासा किया है कि क्यों अर्पिता ने सलमान के बर्थडे के दिन ही आयत को जन्म दिया ? हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार, आयुष ने बताया कि अर्पिता की डिलीवरी डेट दिसंबर के अंतिम हफ्ते से लेकर जनवरी के शुरुआती दिनों तक मिली थी.
उन्होंने आगे कहा,’ जब हमने यह बात परिवारवालों को बताई तो सलमान भाई ने उत्साहित होकर अपना बर्थडे गिफ्ट मांगा. इसके बाद हमने यह तय किया कि आयत का जन्म भाईजान के जन्मदिन के दिन ही होगा.’
आयुष ने यह भी कहा कि, भाईजान के जन्मदिन के दिन आयत का वेलकम करना अच्छा शगुन है. भाई के जन्मदिन पर आयत के आने से मुझे काफी फायदा मिला है. अर्पिता के इस फैसले से मैं कई पार्टियां देने से बच गया हूं. अर्पिता को वैसे बड़ी पार्टियों की आदत नहीं है. मैं सोच रहा था कि अर्पिता, आहिल और आयत का जन्मदिन मनाने के लिए मुझे और कितनी कमाई करने की जरूरत है.’
बता दें कि, अर्पिता ने सी-सेक्शन डिलीवरी के जरिये इस बेटी को जन्म दिया था और सलमान के जन्मदिन को हमेशा के लिए यादगार बना दिया. गौरतलब है कि अर्पिता, सलमान की लाडली है और हर खास मौके पर दोनों के एक खास बॉन्डिंग देखने को मिलती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए