अभिनेत्री गीता सिद्धार्थ का निधन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Dec 2019 9:32 AM
मुंबई : जानीमानी अभिनेत्री गीता सिद्धार्थ का निधन हो गया है. गीता सिद्धार्थ ने ‘गर्म हवा’, ‘परिचय’, ‘शोले’ और ‘त्रिशूल’ जैसी फिल्मों में काम किया था. अभिनेत्री गीता सिद्धार्थ के निधन की पुष्टि सिने ऐंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (सीआईएनटीएए) ने ट्विटर पर की. शनिवार सुबह उनका निधन हुआ. सीआईएनटीएए द्वारा किये गए ट्वीट में लिखा […]
मुंबई : जानीमानी अभिनेत्री गीता सिद्धार्थ का निधन हो गया है. गीता सिद्धार्थ ने ‘गर्म हवा’, ‘परिचय’, ‘शोले’ और ‘त्रिशूल’ जैसी फिल्मों में काम किया था. अभिनेत्री गीता सिद्धार्थ के निधन की पुष्टि सिने ऐंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (सीआईएनटीएए) ने ट्विटर पर की. शनिवार सुबह उनका निधन हुआ.
सीआईएनटीएए द्वारा किये गए ट्वीट में लिखा है, ‘‘#सीआईएनटीएए श्रीमती गीता सिद्धार्थ (मई 1970 से सदस्य) के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करता है.’ उनका निधन किस वजह से हुआ, उस बारे में फिलहाल जानकारी नहीं मिल पाई है.
गीता सिद्धार्थ ने 1973 में आयी एम एस सतायू की फिल्म ‘गर्म हवा’ में भी अभिनय किया था. इस फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था. उन्होंने फिल्म में सलीम (बलराज साहनी) की पुत्री अमीना का किरदार निभाया था. गीता सिद्धार्थ ने गुलजार की फिल्म ‘परिचय’ में भी अभिनय किया था जिसमें जितेंद्र, जया भादुरी, प्राण और संजीव कुमार भी थे.
उन्होंने ‘शोले’, ‘त्रिशूल’, ‘नूरी’, ‘अर्थ’ और ‘मंडी’ जैसी फिल्मों में भी काम किया. गीता का विवाह वृत्तचित्र निर्माता, टेलीविजन कार्यक्रम निर्माता एवं प्रस्तोता सिद्धार्थ काक से हुआ था जिन्हें 1990 के दशक में आये उनके टेलीविजन कार्यक्रम ‘सुरभि’ के लिए जाना जाता है. उनकी एक पुत्री है जिसका नाम अंतरा है, जो फिल्म निर्देशक एवं निर्माता हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










