मशहूर अभिनेत्री मौसमी चटर्जी की बेटी पायल का निधन, लंबे समय से थीं बीमार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गुजरे जमाने की मशहूर अदाकारा मौसमी चटर्जी के प्रशंसकों के लिए एक दुखद खबर हैं. अभिनेत्री की बेटी पायल का गुरुवार देर रात दो बजे निधन हो गया. बताया जा रहा है कि पायल जुवेनाइल डायबिटीज से पीड़ित थीं. साल 2017 से ही उनका इलाज चल रहा था. बता दें कि साल 2010 में मौसमी […]

विज्ञापन

गुजरे जमाने की मशहूर अदाकारा मौसमी चटर्जी के प्रशंसकों के लिए एक दुखद खबर हैं. अभिनेत्री की बेटी पायल का गुरुवार देर रात दो बजे निधन हो गया. बताया जा रहा है कि पायल जुवेनाइल डायबिटीज से पीड़ित थीं. साल 2017 से ही उनका इलाज चल रहा था. बता दें कि साल 2010 में मौसमी ने पायल की शादी बिजनेसमैन डिकी सिन्‍हा से करायी थी.

विज्ञापन

मौसमी के पति जयंत मुखर्जी, उनकी बेटी पायल और दामाद डिकी तीनों ही एक ही कंपनी के डायरेक्‍टर थे. साल 2016 में इनके बीच विवाद हुआ और रिश्‍तों में दूरियां बढ़ गईं. बीते साल नवंबर में अभिनेत्री ने अपने दामाद पर बेटी का ध्‍यान नहीं रखने का आरोप लगाया था.

मौसमी ने लगाई थी गुहार

नवंबर 2018 में मौसमी चटर्जी ने बंबई उच्च न्यायालय से अनुरोध किया था कि उनकी बेटी से उन्‍हें मिलवाये, वह कोमा में चली गई है. उन्होंने दामाद पर आरोप लगाया था कि उनकी बेटी के कोमा में रहने के दौरान वह उन्हें बेटी को देखने से भी रोक रहे हैं. मौसमी और उनके पति जयंत मुखर्जी ने अदालत से अनुरोध किया था कि उन्हें बेटी का अभिभावक नियुक्त किया जाये और उसकी देखभाल करने की इजाजत दी जाये.

दामाद ने क्‍या कहा

डिकी सिन्हा ने न्यायमूर्ति बीपी धर्माधिकारी और न्यायमूर्ति सारंग कोतवाल की पीठ के समक्ष एक हलफनामा दाखिल कर कहा था कि, उनका परिवार चटर्जी को उनकी बेटी से मिलने या उसकी देखभाल करने से नहीं रोकेगा. इसके बाद अदालत ने अभिनेत्री की याचिका का निस्तारण कर दिया था. अदालत में डिकी के वकील ने कहा कि जिस दिन यह आरोप थाने में लगाया गया. उस दिन भी पायल के मां-बाप अपनी बेटी को देखने गये थे. इसका पर्याप्त प्रमाण उनके मुवक्किल के पास है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola