कैटरीना ने तोड़ी चुप्पी - अभी भी इस मामले में काफी पीछे है बॉलीवुड
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Dec 2019 1:56 PM
मुंबई : अभिनेत्री कैटरीना कैफ का मानना है कि महिला केन्द्रित विषयों पर लिखने के मामले में बॉलीवुड अभी काफी पीछे है. अदाकारा ने कहा, ‘ जब आप अमेरिकी सिनेमा को देखते हैं या जो पश्चिम में हो रहा है आपको महिलाओं के लिए बेहतरीन स्क्रिप्ट मिलेंगी. वहां ऐसा बड़े स्तर पर हो रहा है, […]
मुंबई : अभिनेत्री कैटरीना कैफ का मानना है कि महिला केन्द्रित विषयों पर लिखने के मामले में बॉलीवुड अभी काफी पीछे है. अदाकारा ने कहा, ‘ जब आप अमेरिकी सिनेमा को देखते हैं या जो पश्चिम में हो रहा है आपको महिलाओं के लिए बेहतरीन स्क्रिप्ट मिलेंगी. वहां ऐसा बड़े स्तर पर हो रहा है, जिन फिल्मों में शार्लीज़ थेरॉन, निकोल किडमैन काम कर रही हैं. ये वे अदाकाराएं हैं जो लंबे समय से फिल्म जगत में बनी हैं.’
कैटरीना ने कहा, ‘ उन्हें बेहतरीन लेखन और किस्सागोई का साथ मिला है. अगर आप ‘बिग लिटल लाइज’ या अन्य मशहूर शो देखेंगे, वे महिलाओं को ध्यान में रख कर लिखे गए हैं और उसी हिसाब से बनाए गए हैं. इस लिहाज से हम महिलाओं के लिए लिखने के मामले में काफी पीछे हैं.’
कैटरीना ने यह बयान ‘वी द वीमेन’ कार्यक्रम में दिया. उन्होंने कहा, ‘ मैं ऐसी कहानी की तलाश में हूं और लोगों से इस बारे में बात भी कर रही हूं….’ कैटरीना ने कहा कि उन्हें ऐसे चरित्र की तलाश है जिसमें भावनात्मक जीवंतता हो. उन्होंने ‘भारत’ और ‘जीरो’ जैसी फिल्मों का उदाहरण देते हुए कहा कि वे इन फिल्मों में अपने किरदार से भावनात्मक रूप से जुड़ी थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










