फिल्मी करियर खत्म होने की खबरों पर छलका विवेक ओबेरॉय का दर्द, कही ये बड़ी बात
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Dec 2019 11:10 AM
मुंबई : अभिनेता विवेक ओबेरॉय का कहना है कि उनके जीवन और करियर को लेकर कई बातें लिखी गईं लेकिन वह स्वभाव से एक योद्धा हैं और उन्हें इससे पार पाना आता है. विवेक ओबेरॉय ने कहा, ‘‘ मैं शायद दुनिया का पहला ऐसा आदमी हूं जिसके पास उसका करियर खत्म होने को लेकर लिखी […]
मुंबई : अभिनेता विवेक ओबेरॉय का कहना है कि उनके जीवन और करियर को लेकर कई बातें लिखी गईं लेकिन वह स्वभाव से एक योद्धा हैं और उन्हें इससे पार पाना आता है. विवेक ओबेरॉय ने कहा, ‘‘ मैं शायद दुनिया का पहला ऐसा आदमी हूं जिसके पास उसका करियर खत्म होने को लेकर लिखी गई सबसे अधिक खबरों का विश्व रिकॉर्ड है.
उन्होंने आगे कहा,’ ‘उसका काम हो गया है’, ‘वह अब नहीं चलेगा’, ‘इसके बाद अब उसका करियर खत्म’। मैं बस इन सब पर हंसता हूं क्योंकि मुझे इनसे पार पाना आता है.”
उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे काफी बेरोजगारी, लॉबियों और अजीब चीजों का सामना करना पड़ा। शायद एक दिन में इन सब पर बायोग्राफी लिखूं भी.” अभिनेता का बॉलीवुड में 15 वर्ष लंबा करियर है लेकिन अभी तक उन्हें कोई बड़ी या खास उपलब्धि हासिल नहीं हुई है.
विवके जल्द ही ‘अमेजन प्राइम वीडियो’ की सीरिज ‘इनसाइड एज’ में नजर आएंगे. यह डिजिटल दुनिया में उनके करियर का आगाज होगा. इसमें विवेक के अलावा ऋचा चड्ढा, सयानी गुप्ता, अंगद बेदी, सपना पब्बी जैसे कलाकार नजर आएंगे. ‘अमेजन प्राइम वीडियो’ पर यह छह दिसम्बर से प्रसारित होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










