श्रद्धा कपूर ने एक मैगज़ीन कवर पर बिखेरा अपनी खूबसूरती का जादू!

फ़िल्म "साहो" और "छिछोरे" जैसी ब्लॉकबस्टर के साथ यह साल श्रद्धा कपूर के लिए बेहद खास रहा है. श्रद्धा कपूर का जादू हर जगह छाया है. हाल ही में अभिनेत्री ने एक लीडिंग मैगज़ीन कवर पेज के फोटोशूट करवाया. इन तसवीरों पर अपनी खूबसूरत अदाओं से एक बार फिर श्रद्धा कपूर सभी का दिल जीतती […]
फ़िल्म "साहो" और "छिछोरे" जैसी ब्लॉकबस्टर के साथ यह साल श्रद्धा कपूर के लिए बेहद खास रहा है. श्रद्धा कपूर का जादू हर जगह छाया है. हाल ही में अभिनेत्री ने एक लीडिंग मैगज़ीन कवर पेज के फोटोशूट करवाया. इन तसवीरों पर अपनी खूबसूरत अदाओं से एक बार फिर श्रद्धा कपूर सभी का दिल जीतती नज़र आ रही है.
अभिनेत्री अपने फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं.इस कवर पर एक ही रंग के टॉप और पैंट के साथ श्रद्धा ने अपनी खूबसूरती को फिर से परिभाषित कर दिया है. सिंपल मेकअप और खुले बालों के साथ श्रद्धा ने अपने इस लुक को कंप्लीट किया है.
श्रद्धा अपने फैशन लुक के साथ लोगों का ध्यान आकर्षित करना बखूबी जानती है और अपने क्लासी व कंफर्टेबल लुक के लिए जानी जाती है. श्रद्धा कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने आनेवाली फिल्म "बागी 3" की शूटिंग के लिए सर्बिया के लिए उड़ान भर ली है जिसमें वह एक्शन अवतार में नजर आएंगी.
श्रद्धा जल्द रेमो डिसूजा की "स्ट्रीट डांसर 3डी" में नज़र आएंगी जिसमें वह एबीसीडी 2 के सह-कलाकार वरुण धवन के साथ फिर से बड़े पर्दे पर मुखातिब होंगी. फिलहाल, वह टाइगर श्रॉफ के साथ "बागी 3" की शूटिंग में व्यस्त हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




