अपकमिंग मूवी: थ्रिलर फिल्म है ”बायपास रोड” , जानें रिलीज डेट

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मुंबई : ‘बायपास रोड’ एक थ्रिलर फिल्म है, जिसमें एक बड़े फैशन डिजाइनर विक्रम कपूर (नील नितिन मुकेश ) दुर्घटना में अपाहिज हो जाता है. जिस दिन उसका एक्सीडेंट हुआ, उसी दिन उसके शो स्टॉपर और करीबी दोस्त सारा की मौत हो जाती है. सभी को यह मौत आत्महत्या लगती है, लेकिन आगे पुलिस का […]

विज्ञापन

मुंबई : ‘बायपास रोड’ एक थ्रिलर फिल्म है, जिसमें एक बड़े फैशन डिजाइनर विक्रम कपूर (नील नितिन मुकेश ) दुर्घटना में अपाहिज हो जाता है. जिस दिन उसका एक्सीडेंट हुआ, उसी दिन उसके शो स्टॉपर और करीबी दोस्त सारा की मौत हो जाती है. सभी को यह मौत आत्महत्या लगती है, लेकिन आगे पुलिस का शक विक्रम पर जाता है. विक्रम के पीछे एक नकाबपोश लगा है, जो उसकी जान लेना चाहता है. इसी बीच कई और जानें चली जाती हैं. आखिर क्या है यह पूरा माजरा, इसी पर फिल्म की कहानी आगे बढ़ती है.

विज्ञापन

पिछले दिनों ही ‘बायपास रोड’ का अगला गाना ‘तन्हा मेरा प्यार’ रिलीज हुआ जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है. गाने में नील नितिन मुकेश अदा शर्मा से नजदीकियां बढ़ाते हुए नजर आ रहे हैं. गाने को आवाज मोहित चौहान ने दी है. फिल्म की कहानी नील नितिन मुकेश ने ही लिखी है.

निर्माता : नील नितिन मुकेश

निर्देशक : नमन नितिन मुकेश

कलाकार : नील नितिन मुकेश, अदा शर्मा, सुधांशु पांडे, गुल पनाग

रिलीज तारीख : 1 नवंबर, 2019

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola